इमरान समर्थक TV एंकर 11 दिन से लापता:पुलिस ने एयरपोर्ट से उठाया था, अब IG बोले- वो पाकिस्तान के किसी थाने में नहीं
इमरान रियाज को 11 मई को सियालकोट एयरपोर्ट से उठाया गया था। (फाइल) पाकिस्तान के मशहूर न्यूज एंकर और इमरान खान के कट्टर समर्थक इमरान रियाज खान का 11 दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है।
पाकिस्तान के मशहूर न्यूज एंकर और इमरान खान के कट्टर समर्थक इमरान रियाज खान का 11 दिन बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट में रियाज के पिता की पिटीशन पर सुनवाई हुई।
इस दौरान पंजाब प्रांत की पुलिस के आईजी डॉक्टर उस्मान अनवर ने कहा-रियाज मुल्क के किसी भी थाने में मौजूद नहीं है। हम उनका पता लगाने की तमाम कोशिशें कर चुके हैं।
रियाज ने 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो जारी किया था। इसमें फौज के बारे में बेहद तल्ख कमेंट्स किए थे। इसके बाद 11 मई को उन्हें सियालकोर्ट के एयरपोर्ट से पुलिस ने उठाया था। सुप्रीम कोर्ट भी रियाज को पेश करने का हुक्म दे चुका है, लेकिन पुलिस उन्हें पेश करने में नाकाम रही।
तीसरी बार सुनवाई
- रियाज की गुमशुदगी पर सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट ने तीसरी बार सुनवाई की। इस दौरान पंजाब पुलिस के आईजी खुद पेश हुए। कोर्ट ने पूछा- हमने आपके तमाम अफसरों से एक ही सवाल पूछा है कि रियाज कहां हैं और उन्हें पेश क्यों नहीं किया जा रहा।
- इस पर आईजी उस्मान ने कहा- हमने पाकिस्तान के हर थाने से रियाज के बारे में रिपोर्ट मांगी थी। अब हम दावे से ये कह सकते हैं कि वो किसी भी पुलिस स्टेशन में मौजूद नहीं हैं। अब उन्हें दूसरी जगहों पर तलाशा जा रहा है।
- रियाज के वकील ने कहा- मेरा मुवक्किल 11 मई से लापता है। उसे पुलिस ने सियालकोट एयरपोर्ट से उठाया था। हमने 12 मई को उसे पेश करने के लिए पिटीशन दायर की थी। अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
रियाज को किसने उठाया
- 11 मई की रात जब रियाज को सियालकोट एयरपोर्ट से उठाया गया था, तब वो अकेले थे। उन्हें बोर्डिंग एरिया से उठाया गया था। तब उनके साथ चार पुलिसवाले थे। इशके बाद से रियाज का कुछ पता नहीं है।
- सोमवार को लाहौर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद आमिर भट्टी ने पुलिस से कहा- हम आपको आखिरी मौका दे रहे हैं। आप रियाज को पेश करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें।
- जवाब में आईजी ने कहा- हमने रियाज को गिरफ्तार नहीं किया, क्योंकि हमें उनकी किसी मामले में तलाश ही नहीं थी। ISI ने हमसे प्रिजन वैन जरूर मांगी थी, जो हमने उन्हें दे दी थी। अब आईएसआई को बुलाएं और उनसे पूछें।
- इस पर चीफ जस्टिस भड़क गए। कहा- आप जिम्मेदारी किसी और पर डालकर बच नहीं सकते। रियाज को उठाया तो पुलिस ने ही था। आप होम मिनिस्ट्री से बात कीजिए। मैं आपको आखिरी मौका दे रहा हूं।
- रियाज के पिता ने चीफ जस्टिस से कहा- मुझ पर रहम कीजिए। मेरा बेटा वापस दिला दीजिए। ये तो कानून से खिलवाड़ है। सब जानते हैं कि वो कहां है, लेकिन कोई बताना नहीं चाहता। मेरा बेटा सच बोलता है। अगर ये जुर्म है तो उसे जान से मार दीजिए। मेरे दर्द को समझिए।
कौन है इमरान रियाज खान
- पाकिस्तान के नामचीन न्यूज एंकर्स में शुमार हैं और तमाम बड़े न्यूज चैनलों के साथ काम कर चुके हैं। इमरान खान जब सत्ता में थे तो रियाज काफी ताकतवर माने जाते थे। कई विवादों में उनका नाम भी सामने आया था।
- पिछले साल अप्रैल में इमरान की सरकार गिरी तो रियाज ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। वो लगातार शाहबाज शरीफ की हुकूमत और फौज को ललकारते रहे। उन्हें दो महीने पहले भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट के ऑर्डर पर छोड़ दिया गया था।
- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने जिन्ना हाउस समेत फौज के कई ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए थे। 8 लोग मारे गए थे। रियाज ने इस दौरान फौज और ISI पर तंज कसे थे। इसके बाद 11 मई की रात उन्हें सियालकोट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया और तब से वो लापता हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

