अमेरिकी सेना पर आरोप- आतंकी की जगह किसान को मारा:सीरिया में अलकायदा लीडर पर US स्ट्राइक के 16 दिन बाद आर्मी बोली- जांच करेंगे
तस्वीर में सीरियास में अमेरिका की स्ट्राइक के बाद उठे धूल और धूएं को गुबार को देखा जा सकता है।
अमेरिका की सरकार एक ऐसे मामले की जांच करेगी जिसमें उसकी सेना पर अलकायदा लीडर की बजाए एक गरीब किसान को मारने के आरोप लगे हैं। सेना ने ये स्ट्राइक 3 मई को सीरिया के कुरकानिया गांव में की थी।
शुक्रवार को अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मेजर जोन मूर ने कहा- हम सीरिया में स्ट्राइक के नतीजे की जांच कर रहे हैं। इस बात का पता लगाया जाएगा कि क्या इसमें आम नागरिक की मौत हुई थी या नहीं।
स्ट्राइक के चंद घंटों बाद उसमें मरने वाले गरीब किसान के भाई 72 साल के मोहम्मद मस्तो ने अमेरिकी सेना के हमले पर सवाल उठाए थे। उसने बताया था कि स्ट्राइक में उसके 56 साल के भाई लोत्फी हसन मस्तो की मौत हुई थी। वो कोई अलकायदा का लीडर नहीं था। बल्कि शांति से अपने 10 बच्चों और पत्नी के साथ रहता था।
अमेरिकी सेना ने हैलफायर मिसाइल से किया था हमला
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल के मस्तो के बारे में गांव वालों ने कहा कि उसने पूरी जिंदगी गरीबी में गुजारी। अमेरिका के अटैक के दौरान वो अपनी भेड़ चरा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस पर हैलफायर मिसाइल से हमला हुआ है।
वहीं अमेरिकी डिफेंस के अधिकारी ने बताया है कि वो पूरी तरह यकीन नहीं है कि हमले में अलकायदा का लीडर ही मारा गया है। वहीं पेंटागन ने स्ट्राइक से जुड़ी और जानकारियां देने से इनकार कर दिया।
मैप में अमेरिका की स्ट्राइक की लोकेशन देखें…
मिडल ईस्ट में अमेरिका की स्ट्राइक पर हमेशा से सवाल
2021 में अमेरिकी न्यूजपेपर न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक जांच की थी। जिसमें पेंटागन की डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए बताया गया था कि मिडल ईस्ट में अमेरिका ने कई ऐसी एयर स्ट्राइक की हैं, जिसमें आतंकियों की बजाए 1300 आम नागरिकों की मौत हुई। हालांकि, इसके जिम्मेदार किसी भी अधिकारी पर कोई एक्शन नहीं लिया गया।
सीरिया में आतंक मिटाने के नाम पर सालों से अमेरिका स्ट्राइक कर रहा है। 2016 में जुलाई में अमेरिका ने दावा किया था कि उसके हमले में इस्लामिक संगठन के 85 लड़ाके मारे गए। बाद में खुलासा हुआ कि स्ट्राइक में लड़ाकों की बजाए सीरिया के 120 गांव वाले लोगों की मौत हुई। सिर्फ सीरिया ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान और ईराक से भी इस तरह की कई रिपोर्ट्स आई हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

