SC में इमरान के स्वागत पर चीफ जस्टिस की सफाई:कहा- मैं तो सबका वेलकम करता हूं; 19 मई को खान की पेशी
सुप्रीम कोर्ट ऑफ पाकिस्तान के चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल। (फाइल) पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान को ‘गुड टू सी यू’ और ‘विश यू ऑल द बेस्ट’ कहने वाले चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने इस मामले पर इशारों में सफाई दी।
पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट में इमरान खान को ‘गुड टू सी यू’ और ‘विश यू ऑल द बेस्ट’ कहने वाले चीफ जस्टिस उमर अता बंदियाल ने इस मामले पर इशारों में सफाई दी।
मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान बंदियाल ने सीनियर लॉयर असगर सब्जबारी से कहा- गुड टू सी सी यू, यानी आपको देखकर खुशी हुई। कुछ देर रुककर चीफ जस्टिस ने आगे कहा- इमरान खान से भी मैंने यही कहा था, इसके लिए मुझे ताने दिए जा रहे हैं। लेकिन, मैं तो अक्सर यही करता हूं।
दूसरी तरफ, लाहौर के एंटी टेरेरिज्म कोर्ट ने इमरान को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में सुनवाई के लिए 19 मई को पेश होने को कहा है। खान अल कादिर ट्रस्ट केस सहित कई मामलों में फिलहाल जमानत पर हैं।
खान पर अदालतों की मेहरबानी
- 10 मई को बंदियाल ने नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (NAB) से उसकी कस्टडी में मौजूद इमरान को एक घंटे में पेश करने को कहा था। इसके लिए एक मर्सिडीज कार का भी इंतजाम किया गया था। कुछ देर बाद NAB ने खान को चीफ जस्टिस की अगुआई वाली 3 जजों की बेंच के सामने पेश किया था।
- इमरान को लाए जाने के पहले ही तीनों जज कोर्ट रूम में मौजूद थे। खान जैसे ही पहुंचे तो चीफ जस्टिस ने कुर्सी से उठकर कहा- गुड टू सी यू। इसके बाद महज 7 मिनट में उन्हें रिहा कर दिया। अगले दिन लाहौर हाईकोर्ट में पेश होकर बेल लेने को कहा। इतना ही नहीं, इमरान जब कोर्ट से जाने लगे तो बंदियाल ने उन्हें विश यू ऑल द बेस्ट भी कहा।
- ये तमाम बातें प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने संसद में भी बताईं। अगले दिन यानी 11 मई को खान को सिर्फ उस अल कादिर ट्रस्ट केस में ही बेल नहीं दी गई, बल्कि हर तरह के मामलों में प्रोटेक्टिव बेल दे दी गई।
कोर्ट में स्वागत का तरीका
- बहरहाल, चीफ जस्टिस के इस तरीके पर सत्तारूढ़ गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) भड़क गया। प्रधानमंत्री शाहबाज ने संसद में इसका जिक्र किया। सोमवार को PDM के चीफ मौलाना फजल-उर-रहमान ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्रदर्शन के दौरान भी चीफ जस्टिस के इमरान प्रेम पर तंज कसे।
- मौलाना और मरियम नवाज ने चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान से कहा- जरा भी शर्म है तो फौरन इस्तीफा दें।
- चारों तरफ से घिरे बंदियाल ने मंगलवार को एक बहाने से सफाई दी। कहा- किसी को वेलकम करना तो अदालत में स्वागत का एक तरीका है। इसके लिए मुझे टारगेट क्यों किया जा रहा है। मैं तो हर किसी का तहेदिल से स्वागत करता हूं, ऐसा करना भी चाहिए। हम काम को लेकर गंभीर होते हैं।
मौलाना का चीफ जस्टिस पर तंज
मौलाना फजल-उर-रहमान ने सोमवार को कहा था- जजों को अगर सियासत करनी है तो कोर्ट से बाहर निकलें। ये कैसा चीफ जस्टिस है कि 60 अरब का घोटाला करने वाले आदमी का कुर्सी से उठकर इस्तकबाल करता है। चीफ जस्टिस ने दुनिया में पाकिस्तान की नाक कटवा दी है।
सोमवार को ही संसद ने चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान उमर अता बंदियाल के खिलाफ रेफरेंस प्रपोजल लाने की भी मंजूरी दे दी। इसके लिए पांच सांसदों की कमेटी बनाई गई है। ये जल्द ही प्रस्ताव तैयार करके कैबिनेट को भेजेगी।
अल कादिर यूनिवर्सिटी स्कैम को आसान भाषा में समझें
- पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस केस में 4 अहम किरदार हैं। इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी, अरबपति लैंड माफिया मलिक रियाज और बुशरा की दोस्त फराह गोगी।
- पाकिस्तान में सरकार चला रहे गठबंधन में शामिल पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट यानी PDM का आरोप है कि 2018 में खान जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने मलिक रियाज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया। ब्रिटेन में रियाज की अरबों रुपए की प्रॉपर्टी जब्त करा दी। उसका एक गुर्गा भी लंदन में गिरफ्तार करा दिया, जिससे 40 अरब पाकिस्तानी रुपए बरामद हुए।
- ब्रिटेन सरकार ने रियाज के गुर्गे से बरामद पैसा पाकिस्तान सरकार को लौटा दिया। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि यह पाकिस्तानी जनता का पैसा है।
- PDM का आरोप है कि इमरान ने कैबिनेट को इस पैसे की जानकारी नहीं दी। बल्कि अल कादिर नाम से एक ट्रस्ट बनाकर मजहबी तालीम देने के लिए एक यूनिवर्सिटी शुरू की। इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 3 मेंबर थे। इमरान खान, बुशरा बीबी और फराह गोगी।
- इस केस की FIR में कहा गया है कि ट्रस्ट के लिए अरबों रुपए की जमीन मलिक रियाज ने दी। बुशरा बीबी को डायमंड रिंग भी गिफ्ट की। बदले में रियाज के खिलाफ दर्ज केसेज में उसे राहत दी गई गई, बल्कि करोड़ों रुपए के सरकारी ठेके भी दिलाए गए।
- पाकिस्तान के होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने 9 मई को कहा था- ये पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा स्कैम है। सरकारी खजाने को कम से कम 60 अरब रुपए की चपत लगी। इसके बावजूद 13 महीने में एक बार भी इमरान या बुशरा पूछताछ के लिए नहीं आए। 4 साल में इस यूनिवर्सिटी में महज 32 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


