देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमले:इस्लामिक जिहाद के टॉप कमांडरों समेत 12 की मौत, 48 एयरक्राफ्ट ने 3 जगहों पर अटैक किया

तस्वीर गाजा पट्टी में की गई इजराइल की एयर स्ट्राइक की है। गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। हमास के नियंत्रण वाली हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

Abhishek Raghuvanshi9 मई 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हुए हैं। हमास के नियंत्रण वाली हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में फिलिस्तीन इस्लामिक जिहादी मूवमेंट के टॉप 3 कमांडर और उनके परिवार के लोग शामिल हैं।

इजराइली सेना ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की है। एक बयान जारी कर कहा गया है कि हमले के दौरान फिलिस्तीन के इस्लामिक जिहादियों को टारगेट पर रखा था। हमला सोमवार सुबह 2 बजे के आसपास हुआ।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
तस्वीर फिलिस्तीनी मिलिटेंट्स के कमांडरों खलिल बहितिनी (सबसे बाएं) तारेक अजालदिन (बीच में) और जाहेद अहनाम की है। तस्वीर इजराइली मीडिया ने शेयर की है।तस्वीर गाजा पट्टी में किए गए इजराइल के हवाई हमले की सैटेलाइट इमेज है।(फोटो- टाइम्स ऑफ इजराइल)गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले के बाद घायल इस्लामिक जिहाद के कमांडरों को अस्पताल ले जाते हुए।तस्वीर गाजा पट्टी में इजराइल के हवाई हमले में घायल बच्चे की है।

40 एयरक्राफ्ट से 3 जगहों पर की स्ट्राइक
टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक सोमवार को गाजा पट्टी में हुआ हमला सरप्राइज अटैक था। इसमें फाइटर जेट समेत 40 एयरक्राफ्ट शामिल थे। जिन्हें कुछ ही सेकेंड में तीन जगहों पर हमले करने थे।

एडमिरल डेनियल हगारी ने बताया कि इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने शुरूआती हमलों में ही अपना मकसद पूरा कर लिया था। इस कैंपेन को ऑपरेशन ‘शील्ड एंड एरो’ नाम दिया गया था। फोर्सेस का मकसद सिर्फ टारगेट हिट करना नहीं बल्कि सुरक्षित वापस लौटना भी था। अटैक से पहले इलाके के 40 किलोमीटर के एरिया में रहने वाले इजराइलियों को बॉम्ब शेल्टर में भेज दिया गया था।

टॉप कमांडरों की पत्नियां और बच्चे भी मरे
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले 12 लोगों में से 3 टॉप कमांडरों की पत्नी और बच्चे थे। वहीं एक 58 साल का शख्स भी शामिल है, जो 11 बच्चों का पिता था। इजराइल की इस कार्रवाई पर जिहादी संगठन ने बदला लेने की बात कही है। संगठन ने एक बयान जारी कहा- इजराइल को इस हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी। धमाके का बदला धमाके से और अटैक का बदला अटैक से लिया जाएगा।

सोमवार को गाजा पट्टी में हुआ ऑपरेशन इजराइल की जवाबी कार्रवाई थी। दरअसल, पिछले हफ्ते एक फिलिस्तीन ने भूख हड़ताल कर इजराइल की जेल में दम तोड़ दिया था। जिसके बाद फिलिस्तीन की तरफ से इजराइल के बॉर्डर वाले इलाके में कई रॉकेट दागे थे।

क्या है फिलिस्तीन का इस्लामिक जिहाद संगठन?
फिलिस्तीन इस्लामिक जिहाद संगठन को 1981 में बनाया गया था। इसकी शुरुआत मिस्त्र में पढ़ने वाले फिलिस्तीनी लड़कों ने की थी। ये वेस्ट बैंक, गाजा और इजराइल के कब्जे वाले इलाकों में फिलिस्तीन का कब्जा चाहता है। इजराइल इस संगठन को ईरान का साथी बताता है। जो इजराइल को तबाह कर देना चाहते हैं। इस्लामिक जिहाद संगठन फिलिस्तीन को आजादी दिलाने वाले दूसरे बड़े संगठनों की तुलना में छोटा है। इसे ईरान से फंडिंग मिलती है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑