पाकिस्तान से पूछकर तालिबान ने की थी भारत से बात:किताब का दावा- जावेद बाजवा अफगानिस्तान को भारत से मदद दिलाना चाहते थे
तस्वीर अफगान की संसद में बैठे तालिबान के नेताओं की है। (फाइल फोटो) तालिबान ने अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद भारत से रिश्ते सुधारने के लिए पाकिस्तान से सलाह ली थी।
तालिबान ने अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद भारत से रिश्ते सुधारने के लिए पाकिस्तान से सलाह ली थी। इसका खुलासा ‘द रिटर्न ऑफ तालिबान’ नाम की किताब में किया गया है। किताब में बताया गया है कि तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से काबुल में मुलाकात हुई।
किताब के लेखक हसन अब्बास के मुताबिक दोनों के बीच भारत को लेकर बातचीत हुई थी। इसके बाद ही तालिबान ने भारत को अपने डिप्लोमैट्स और टेक्निकल स्टाफ को फिर से काबुल भेजने के लिए कहा था। दरअसल, अफगानिस्तान में तालिबान के टेक-ओवर के बाद भारत समेत कई देशों ने अपने नागरिकों और डिप्लोमैट्स को वहां से वापस बुला लिया था।
पाकिस्तान के बिना भारत-तालिबान में बात नहीं होती
हसन अब्बास ने अपनी किताब में लिखा है कि पाकिस्तान के कहे बिना भारत और अफगानिस्तान के बीच बातचीत नहीं हो पाती। तालिबान की भारत से बात करवाने के पीछे पाकिस्तान की मंशा ये नहीं थी कि दोनों के रिश्ते बेहतर हों।
अब्बास ने बताया है कि पाकिस्तान की सेना चाहती थी कि तालिबान को दुनिया से फिर से आर्थिक मदद मिले। इसी वजह से उन्होंने तालिबान को इजाजत दी कि वो भारत से बात करें। उस समय अफगानिस्तान को आर्थिक मदद दिलाने के लिए पाकिस्तान भी उतना ही उतारू था जितना कि खुद अफगान तालिबान।
तालिबान से बातचीत को गंभीरता से ले रहा भारत
किताब में ये भी बताया है कि अफगानिस्तान में भारत की रणनीतिक दिलचस्पी है, जबकि तालिबान अपनी अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्यता के लिए साउथ एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से रिश्ते बनाना चाहता था। तालिबान को फिर से अफगानिस्तान को खड़ा करने के लिए निवेश की जरूरत है जो उसे भारत से मिल सकता है।
हसन अब्बास ने ये भी बताया है कि भारत अब गंभीरता से तालिबान पर अपनी पोजिशन को लेकर सोच रहा है। अफगानिस्तान में हालातों को स्थिर करने के लिए भारत तालिबान के साथ काम करना चाहता है।
अफगानिस्तान में पूर्व पाक आर्मी चीफ का इतना दबदबा कैसे?
हसन ने अपनी किताब में बताया है कि पाकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ जनरल बाजवा का अफगानिस्तान पर काफी प्रभाव है। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए एक उदाहरण दिया है। उन्होंने लिखा, अमेरिका में 9/11 हमले के बाद पाकिस्तान की सेना ने तालिबान के वित्त मंत्री हिदायतुल्लाह बद्री को हिरासत में लेकर खूब टॉर्चर किया था। बाद में मुत्तकी ही उसे बाजवा के पास लेकर गया और दोनों के बीच सुलह कराई । बाजवा की हामी के बाद ही तालिबान ने बद्री को वित्त मंत्री बनाया था।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
