देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 20 बार पढ़ी गई

अफगानिस्तान से वापसी के लिए ट्रम्प जिम्मेदार:बाइडेन सरकार का दावा- 2020 में तालिबान से की थी डील, ट्रम्प बोले- ये ब्लेम गेम खेल रहे

2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी के बाद पहली बार सरकार की तरफ से कोई रिव्यू रिपोर्ट पेश की गई है। अमेरिका में बाइडेन सरकार ने अफगानिस्तान से वापसी के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है।

Abhishek Raghuvanshi7 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में बाइडेन सरकार ने अफगानिस्तान से वापसी के लिए डोनाल्ड ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। प्रशासन तरफ से जारी की गई एक 12 पेज की रिपोर्ट में कहा गया है कि बाइडेन ने तालिबान और अमेरिका की वापसी को लेकर जो फैसले लिए उसके लिए वो मजबूर थे। 2020 में ट्रम्प सरकार और तालिबान में हुए समझौते के चलते उनके हाथ बंधे हुए थे।

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिकी सरकार को नागरिकों को निकालने का काम पहले ही शुरू कर देना चाहिए था। रिपोर्ट सामने आने के बाद ट्रम्प ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस में बैठे बेवकूफों ने गलत जानकारी फैलाने का नया खेल शुरू किया है, जिसका नाम है ‘ब्लेम ट्रम्प’। अफगानिस्तान में अमेरिका के फेल्योर और सरेंडर के लिए सिर्फ बाइडेन जिम्मेदार हैं और कोई नहीं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
अफगानिस्तान सरकार के गिरने के बाद अमेरिका ने हजारों अफगानियों को देश छोड़ने में मदद की थी।

ट्रम्प सरकार के फैसलों के आगे मजबूर थे बाइडेन
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान अमेरिका के फैसलों और वापसी को लेकर स्टेट डिपार्टमेंट और पेंटागन ने एक रिपोर्ट तैयार की। गुरुवार को उन्होंने प्राइवेटली ये रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी। इसके बाद रिपोर्ट की समरी पब्लिक के सामने रखी गई। बाइडेन सरकार के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने अराजकता के लिए अफगानिस्तान में पहले से चल रहे ट्रम्प प्रशासन के कमजोर ऑपरेशन को जिम्मेदार ठहराया।

2020 में कतर में हुई थी ट्रम्प और तालिबान में डील
रिपोर्ट में अफगानिस्तान में ट्रम्प प्रशासन के नेग्लिजेंस और कुछ मामलों में उनके जानबूझकर पीछे हटने का जिक्र किया गया है। किर्बी ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति और तालिबान के बीच 2020 में कतर में एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके तहत उन्होंने अफगानिस्तान में जंग खत्म करने और अमेरिकी फौज की वापसी पर सहमति जताई थी। इस दौरान हजारों तालिबानी कैदियों की रिहाई को भी मंजूरी दी गई थी।

अफगानिस्तान से वापसी पर अमेरिका की हुई थी आलोचना
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद बाइडेन सरकार को दुनियाभर में आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई देशों ने अमेरिका द्वारा अफगानियों को अकेला छोड़ने और वहां अमेरिकी हथियार छोड़कर भागने पर गुस्सा व्यक्त किया था। अफगान सरकार के गिरने के बाद हजारों लोग देश छोड़ने के मकसद से काबुल एयरपोर्ट पहुंचे थे।

अमेरिकी मिसाइल हमले में मारे गए थे 10 नागरिक
26 अगस्त 2021 को तालिबान ने 2 सुसाइड बॉम्बर के जरिए एयरपोर्ट पर अटैक किया था। इसमें 170 अफगान सहित 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई थी। कुछ दिन बाद अमेरिका ने काबुल में जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल दागी, लेकिन इस हमले में 7 बच्चों सहित 10 आम नागरिकों की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका और तालिबान के बीच समझौता हुआ और US फोर्स 30 अगस्त को अफगानिस्तान से लौट गई।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑