नॉर्थ कोरिया बोला- परमाणु युद्ध की कगार पर देश:बढ़ते तनाव के लिए अमेरिका और साउथ कोरिया जिम्मेदार
20 मार्च को नॉर्थ कोरिया से इस मिसाइल की टेस्टिंग की थी। वो लगातार ऐसी मिसाइलों का परीक्षण करता रहता है। नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका और साउथ कोरिया को बढ़ते तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
नॉर्थ कोरिया ने गुरुवार को अमेरिका और साउथ कोरिया को बढ़ते तनाव के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने लगातार जॉइंट मिलिट्री ड्रिल्स करके स्थिति को परमाणु युद्ध की कगार पर ला दिया है। तानाशाह किम जोंग ने ड्रिल्स के बदले आक्रामक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
नॉर्थ कोरिया की न्यूज एजेंसी KCNA को दिए एक स्टेटमेंट में वहां के इंटरनेशनल सिक्योरिटी एनालिस्ट ने US और साउथ कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास की निंदा की। उन्होंने कहा- दोनों देशों ने मिलकर कोरियाई पेनेंसुला (नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया) में युद्ध की स्थिति को बढ़ावा दिया है। इससे पेनेन्सुला एक बड़े बम में बदल गया है जो कभी भी फट सकता है।
नॉर्थ कोरिया बोला- हमले का अभ्यास कर रहे US- साउथ कोरिया
नॉर्थ कोरिया ने सैन्य अभ्यास पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे हमले की प्रैक्टिस बताया है। दरअसल, अमेरिका और साउथ कोरिया की सेना मार्च की शुरुआत से ही मिलिट्री ड्रिल्स कर रही हैं। इनमें एयरफोर्स और नेवी ड्रिल्स भी शामिल रही हैं। इन अभ्यासों में अमेरिका के F-35 फाइटर जेट्स ने भी हिस्सा लिया था।
इसके अलावा दोनों देशों के 12 हजार सेलर सहित 30 वॉरशिप, 70 एयरक्राफ्ट और 50 एम्फीबियस लड़ाकू वाहन (जो जमीन और पानी दोनों में इस्तेमाल किए जा सकते हैं) शामिल हुए। पिछले एक महीने से जारी मिलिट्री ड्रिल पिछले 5 साल की सबसे बड़ी ड्रिल बताई गई है। इस ड्रिल को ‘फ्रीडम शील्ड’ नाम दिया गया है। दोनों देशों ने साल 2018 में नॉर्थ कोरिया से शांति वार्ता शुरू करने के दौरान इस तरह की ड्रिल्स को बंद कर दिया था।
नॉर्थ कोरिया ने दिखाए थे परमाणु हथियार
अमेरिका और साउथ कोरिया की ड्रिल्स के दौरान नॉर्थ कोरिया ने भी लगातार इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) सहित दूसरी मिसाइलों की टेस्टिंग की है। साथ ही कुछ दिन पहले ही देश ने पहली बार अपने परमाणु हथियार दुनिया के सामने पेश किए थे। इस दौरान नॉर्थ कोरिया ने और भी खतरनाक परमाणु हथियार बनाने की बात कही थी।
परमाणु हथियार छोटे फिर भी अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम
नॉर्थ कोरिया ने अपने परमाणु हथियारों को हवासैन-31 नाम दिया है। न्यूक्लियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नॉर्थ कोरिया के हथियार बेशक छोटे हैं फिर भी इन्हें इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगाकर अमेरिका और साउथ कोरिया में तबाही मचाई जा सकती है।
सिओल नेशनल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्यून सू के मुताबिक मंगलवार को पहली बार ऑफिशियली दिखाए गए नॉर्थ कोरिया के परमाणु हथियार 2016 के मुकाबले बड़े हैं। इससे परमाणू हथियार बनाने में उनकी तरक्की साफ दिख रही है।
प्रतिबंध के बावजूद मिसाइल टेस्टिंग कर रहा नॉर्थ कोरिया
संयुक्त राष्ट्र यानी UN ने नॉर्थ कोरिया पर परमाणु और बैलिस्टिक हत्यारों की टेस्टिंग को लेकर प्रतिबंध लगाए हैं। आसान शब्दों में कहें तो नॉर्थ कोरिया परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण नहीं कर सकता है। इसके बावजूद लगातार मिसाइल टेस्ट किए जा रहे हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



