देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

गरीबों-किसानों और महिलाओं के लिए कितना मददगार है मोदी सरकार का राहत पैकेज?

फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है.

Abhishek Raghuvanshi27 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
गरीबों-किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए कितना मददगार है मोदी सरकार का राहत पैकेज

फ्री में अनाज और दाल मुहैया कराएगी सरकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. इसमें सरकार ने गरीबों के खाने की व्यवस्था के साथ उनके हाथ में पैसे देने का भी इंतजाम किया है.

नई दिल्ली. भारत समेत दुनिया भर के देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) से जंग लड़ रहे हैं. इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है, जिसका सीधा असर जरूरतमंदों और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है. ऐसे में केंद्र सरकार ने गुरुवार को 1.7 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया. आइए जानते हैं कि ये राहत पैकेज गरीबों, किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए कितना मददगार साबित हो सकता है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत एक लाख 70 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया है. इसमें सरकार ने गरीबों के खाने की व्यवस्था के साथ उनके हाथ में पैसे देने का भी इंतजाम किया है.

गरीबों को 3 महीने तक अतिरिक्त 5 किलो गेहूं, चावल और दाल मुफ्त 
सरकार ने गरीबों के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार गरीबों को 3 महीने तक अतिरिक्त 5 किलो गेहूं, चावल और दाल मुफ्त देगी. ये मदद मौजूदा राशन के अतिरिक्त दी जाएगी. इसके अलावा बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3 महीने तक एक हजार रुपये दिए जाएंगे.PM जनधन योजना के तहत महिलाओं के खाते में तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये डाले जाएंगे. जबकि उज्ज्वला स्कीम के लाभार्थियों को 3 महीने तक फ्री LPG सिलेंडर मिलेगा.

PM किसान सम्मान योजना के तहत अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खाते में दो हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. मनरेगा के तहत मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है. यानी सालाना दो हजार रुपये का फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: क्या लॉकडाउन के कारण गरीबों को राहत पैकेज का लाभ मिलने में हो सकती है देरी!

24% EPF की रकम भी सरकार देगी

वित्त मंत्री ने कर्मचारियों के लिए भी राहत का हाथ बढ़ाया है. तीन महीने तक EPF में कर्मचारी और एम्प्लॉयर का हिस्सा यानी 24% EPF की रकम भी सरकार देगी. इसका फायदा 15 हजार रुपये से कम सैलरी वाले कर्मचारियों को मिलेगा. कोरोना योद्धाओं के लिए भी सरकार ने तोहफा दिया है. हेल्थ सेक्टर के कर्मचारियों के लिए सरकार 50 लाख रुपये का बीमा देगी.

जरूरी सामान की दुकानें और सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद 
कोरोना की वजह से देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन है. जरूरी सामान की दुकानें और सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है. इसका सबसे ज्यादा असर रोजाना कमाने वाले गरीब दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ा है. संकट की घड़ी में सरकार की मदद ऐसे लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी.

ये भी पढ़ें: किसान-महिलाओं समेत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुुफ्त में मिलेंगी ये चीज़े

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 27, 2020, 9:13 AM IST

ePaper
आज का अंकe paper

2 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीमIndoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 17 घंटे पहलेबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाईIndoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 17 घंटे पहलेइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपतIndoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 18 घंटे पहलेदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshदीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 घंटे पहलेनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार कियाMadhyaPradeshनर्मदापुरम पुलिस ने 24 घंटे में आभूषण चोर महिला को गिरफ्तार किया 18 घंटे पहलेमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई कीMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध गांजा खेती पर बड़ी कार्रवाई की 18 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दियाMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने स्वदेशी मेला समापन में स्वदेशी पर जोर दिया 18 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीपावली पर चाक-चौबंद व्यवस्था की घोषणा 18 घंटे पहले
वॉल स्ट्रीट अरबपतियों ने डेमोक्रेटिक जीत पर क्या कहाBusinessवॉल स्ट्रीट अरबपतियों ने डेमोक्रेटिक जीत पर क्या कहा 1 दिन पहलेपाउंड स्टर्लिंग बढ़ा, ब्रेक्सिट के बाद सबसे ऊँचा स्तर परBusinessपाउंड स्टर्लिंग बढ़ा, ब्रेक्सिट के बाद सबसे ऊँचा स्तर पर 1 दिन पहलेविक्टर ग्योकेरेस के दम पर आर्सेनल ने स्लाविया प्राग पर जीत हासिल कीSportsविक्टर ग्योकेरेस के दम पर आर्सेनल ने स्लाविया प्राग पर जीत हासिल की 1 दिन पहलेस्मिथ लौटे सेंट्स के किकर, रविवार को ब्राउन्स से भिड़ेंगेSportsस्मिथ लौटे सेंट्स के किकर, रविवार को ब्राउन्स से भिड़ेंगे 1 दिन पहलेकोकेन ने इंग्लैंड वेल्स में ड्रग मौतों में हेरोइन को पीछे छोड़ाHealth & Fitnessकोकेन ने इंग्लैंड वेल्स में ड्रग मौतों में हेरोइन को पीछे छोड़ा 1 दिन पहले2026 के मध्यकालीन चुनाव में डेटा सेंटर पर मतपत्र उपाय अधिकांश राज्यों ने अस्वीकारTechnology2026 के मध्यकालीन चुनाव में डेटा सेंटर पर मतपत्र उपाय अधिकांश राज्यों ने अस्वीकार 1 दिन पहलेफ्रांस में रक्त भंडारण पर फ्रीज़र हैक, कारण अभी भी अज्ञातTechnologyफ्रांस में रक्त भंडारण पर फ्रीज़र हैक, कारण अभी भी अज्ञात 1 दिन पहलेखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायलMadhyaPradeshखातेगांव TI दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल 1 दिन पहले
↑