चीन-पाक ने उकसाया तो सैन्य कार्रवाई कर सकता है भारत:US की रिपोर्ट में दावा- बातचीत के बावजूद चीन से भारत के रिश्ते खराब होंगे
अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने बुधवार को दावा किया है कि आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव और भी बढ़ सकता है। जिसका जवाब भारत सैन्य कार्रवाई कर देगा।
अमेरिका की इंटेलिजेंस कम्युनिटी ने बुधवार को दावा किया है कि आने वाले समय में चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्तों में तनाव और भी बढ़ सकता है। जिसका जवाब भारत सैन्य कार्रवाई कर देगा।
रिपोर्ट में लिखा है- पिछली सरकारों की तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि चीन और पाकिस्तान की तरफ से की गई किसी भी भड़काऊ हरकत के जवाब में भारत अपनी मिलिट्री को उतार सकता है।
बातचीत के बावजूद भारत-चीन के रिश्ते बिगड़ेंगे
अमेरिकी संसद में एनुअल थ्रेट एसेसमेंट यानी बाहरी खतरों का सालाना आंकलन करने वाली रिपोर्ट पेश की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत बातचीत के जरिए बॉर्डर पर जारी विवाद को कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बना रहेगा।
भारत-पाक को लेकर किए गए रिपोर्ट के दावे…
अमेरिकी इंटेलिजेंस ने कश्मीर को भारत-पाक के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ाने की अहम वजह माना है। रिपोर्ट में लिखा है कि 2021 में लाइन ऑफ कंट्रोल पर हुए सीजफायर के समझौते के बाद से दोनों देश संबंधों में शांति कायम रखना चाहते हैं।
हालांकि, भारत विरोधी मिलिटेंट्स का समर्थन करने का पाकिस्तान का पुराना इतिहास रहा है। पीएम मोदी की लीडरशिप में अब पाक की किसी भी भड़ाकऊ हरकत पर भारत भी कड़ा जवाब देगा।
रिपोर्ट में और क्या कहा है?
1. भारत-पाकिस्तान के बीच क्राइसिस को बड़ी चिंता बताया है।
2. दोनों देशों में एक-दूसरे के खिलाफ पहले जारी विवादों के चलते जो सोच बनी हुई है उससे तनाव बढ़ने की आशंकाएं और बढ़ जाती हैं।
3. दोनों देशों के बीच तनाव से कश्मीर में हिंसा और भारत में आतंकी हमला होता है तो दोनों देशों के बीच स्थिति नियंत्रण के बाहर हो जाएगी।
भारत-चीन विवाद अमेरिका के लिए खतरा
अमेरिका की इंटेलिजेंस रिपोर्ट में 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हुए संघर्ष को दशक का सबसे खतरनाक संघर्ष बताया है। रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति अमेरिका और उसके लोगों के लिए बड़ा खतरा है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद में अमेरिका को दखल देना चाहिए।
अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने क्या कहा ?
रिपोर्ट जारी होने के बाद अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान के साथ हमारा काउंटर टेरेरिज्म डायलॉग जाहिर करता है कि वहां आतंकवाद और उग्रवाद से निपटने के लिए कितने गंभीर हैं।
उन्होंने कहा पाकिस्तान में आतंकवाद की समस्या साउथ एशिया से बाहर भी फैल सकती है। साउथ और सेंट्रल एशिया में शांति स्थापित करना हमला मेन मकसद है।
सेना ने चीन सीमा पर एक्टिविटी बढ़ाई
भारतीय सेना ने चीन बॉर्डर पर वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी LAC पर निगरानी बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लद्दाख में तैनात सेना के जवान गलवान घाटी और आस पास के इलाकों में घोड़ों से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सामान ढोने के लिए खच्चरों को भी इन इलाकों में ले जाया जा रहा है।
इधर, सेना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें सैनिक गलवान इलाके में क्रिकेट और आइस हॉकी खेल रहे थे। भारतीय सेना ने इन जगहों के नाम नहीं बताए, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यह वही जगह थी, जहां 15-16 जून 2020 की रात में भारत-चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

