UN में भारत बोला- पाकिस्तान आतंकियों की पनाहगाह:कहा- हमें उकसाने का फायदा नहीं, अपने गिरेबां में झांककर देखें
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इंडियन काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के उकसावे में नहीं आएगा।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आपातकालीन बैठक में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। इंडियन काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि भारत पाकिस्तान के उकसावे में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पहले अपने गिरेबां में झांककर देखना चाहिए। उनका देश आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाह है। ऐसे में भारत को उकसाना बेहद निराश करने वाला है।
दरअसल, पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम के तीन महीने पहले रूस-यूक्रेन युद्ध की तुलना भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे जम्मू-कश्मीर विवाद से की थी। प्रतीक ने इसी पर स्थिति साफ की। प्रतीक, न्यूयॉर्क में गुरुवार को यूनाइटेड नेशनल जनरल असेंबली के 11वें इमरजेंसी सेशन के दौरान बोल रहे थे।
आतंकियों के लिए जन्नत है पाकिस्तान, जानें 3 बड़ी बातें
1. पहले दिए जवाबों को जाकर देखें: मैं यह कहने सामने आया हूं कि भारत इस बार पाकिस्तान के उकसावे का कोई जवाब नहीं देगा। पाकिस्तान के प्रतिनिधि को मेरी सलाह है कि वे पहले राइट ऑफ रिप्लाय के तहत दिए गए हमारे पिछले जवाब देखें।
2. आतंकियों के लिए जन्नत है पाकिस्तान: पाकिस्तान अपने आप को देखे और अपने ट्रैक रिकॉर्ड को देखे। वह ऐसा देश है जो आतंकवादियों को शरण देता है। उन्हें सुरक्षित पनाह देता है। वैश्विक आतंकवादी घोषित होने के बाद भी वहां उन्हें सजा नहीं मिलती।
3. कलह को हल करने का रास्ता केवल शांति: भारत को उकसाना बेहद निराशाजनक और गलत है। खास तौर पर तब, जब दो दिनों की चर्चा के बाद, हम सभी इस बात पर सहमत हुए हैं कि संघर्ष और कलह को हल करने के लिए शांति ही एकमात्र रास्ता हो सकता है।

जानिए भारत को क्यों करना पड़ा राइट ऑफ रिप्लाय का इस्तेमाल
संयुक्त राष्ट्र ने यूक्रेन पर UN महासभा के प्रस्ताव पर इमरजेंसी स्पेशल सेशन बुलाया। इस दौरान वोट की व्याख्या करते हुए पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने जम्मू-कश्मीर का मसला उठाया था। मुनीर ने रूस-यूक्रेन युद्ध की तुलना भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे जम्मू-कश्मीर विवाद से की थी।
हालांकि, इसके बाद भारत की स्थायी सदस्य रुचिरा कम्बोज ने पाकिस्तान की इस बेसिर-पैर की टिप्पणी की निंदा की थी और संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
अब गुरुवार को भारत ने अपने राइट ऑफ रिप्लाय का इस्तेमाल करते हुए पाकिस्तान के उसी तुलनात्मक कमेंट पर फटकार लगाई।
भारत UNSC में दे चुका है मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट
2021-22 में भारत ने UNSC में अपने कार्यकाल के दौरान पाक में शरण पाने वाले मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट बनाई थी। जिनमें पांच नाम अहम थे- अब्दुल रहमान मक्की (लश्कर), अब्दुल रऊफ असगर (जैश), साजिद मीर (लश्कर), शाहिद महमूद (लश्कर), और तल्हा सईद (लश्कर)। लश्कर-ए-तैयबा के अब्दुल रहमान मक्की को जनवरी में ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किया गया था।
हालांकि इन पांच नामों में से हर एक को चीन ने वीटो का इस्तेमाल करते हुए वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से रोक रखा था, जबकि UNSC के बाकी 14 सदस्य उनकी लिस्टिंग के लिए सहमत हो गए थे।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले