देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 14 बार पढ़ी गई

COVID-19: फेसबुक, नेटफ्लिक्स का अहम फैसला, 30 दिनों के लिए किया बदलाव

Facebook जानें कोरोना वायरस के चलते दिग्गज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स में हुए बदलाव के बारे में...

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Facebook

तस्वीरों में खबर2 फोटो
COVID-19:  फेसबुक, नेटफ्लिक्स, Hotstar का अहम फैसला, 30 दिनों के लिए किया ये बड़ा बदलाव

जानें कोरोना वायरस के चलते दिग्गज वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स में हुए बदलाव के बारे में…

वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स (netflix) और सोशल मीडिया साइट फेसबुक (facebook) ने मंगलवार को कहा कि वह अपने मंच से वीडियो प्रवाह का दबाव कम करेंगे ताकि कोरोना वायरस (coronavirus lockdown) संकट के समय नेटवर्क पर डेटा प्रवाह में ज्यादा जरूरी कामों के लिए जगह बनी रहे. गौरतलब है कि लॉकडाउन अवधि में लोगों के घरों पर रहने से नेटवर्क पर उपयोक्ताओं का बोझ बढ़ा है.

अमेज़न प्राइम वीडियो ने भी दूरसंचार नेटवर्क के बुनियादी ढांचे पर दबाव कम करने के लिए सोमवार को अपनी वीडियो स्ट्रीमिंग की बिटरेट कम करने की घोषणा की थी. किसी वीडियो की बिटरेट उसकी क्वालिटी तय करती है. साथ ही इससे पता चलता है कि कितना डेटा स्थानांतरित किया जा रहा है. किसी वीडियो का बिटरेट ज्यादा होना, मतलब वीडियो की क्वालिटी अच्छा होना होता है.

नेटफ्लिक्स के उपाध्यक्ष (कंटेंट डिलीवरी) केन फ्लोरेंस ने एक ईमेल बयान में कहा कि संकट को देखते हुए हमने अपनी सर्विसेज़ की क्वालिटी बनाए रखते हुए दूरसंचार नेटवर्क पर नेटफ्लिक्स के ट्रैफिक को 25% कम करने का एक तरीका विकसित किया है. इसलिए उपभोक्ताओं को उनके प्लान के साथ आने वाली गुणवत्ता मिलती रहेगी.उन्होंने कहा कि इससे भीड़भाड़ वाले नेटवर्क को काफी राहत मिलेगी और भारत में अगले 30 दिनों तक इस उपाय को लागू किया जाएगा. फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि दूरसंचार नेटवर्क पर किसी भी तरह के संभावित जाम से बचने के लिए हम भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पर वीडियो की बिटरेट अस्थायी तौर पर कम करेंगे. नेटफ्लिक्स और फेसबुक यूरोप में इस तरह के कदम उठा चुकी हैं.

Hotstar ने भी किया फैसला
दूरसंचार सेवाप्रदाताओं के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (COAI) ने हाल में सरकार को पत्र लिखकर इन कंपनियों से नेटवर्क पर बोझ कम करने के निर्देश देने का अनुरोध किया था. इस बीच हॉटस्टार के प्रवक्ता ने कहा कि उसके मंच पर वीडियो की बिटरेट नेटवर्क की स्थिति के हिसाब से चलने वाली है. हालांकि वह अपने HD (हाई डिफिनेशन) स्ट्रीम पर वीडियो की बिटरेट कम करने के लिए तैयार है.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 11:06 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑