देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 5 बार पढ़ी गई

फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिग बास्केट ने बंद की दुकान, अमेज़न ने कैंसल किए ऑडर

पूरे देश में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन (Lockdown in india) के चलते हुए अमेज़न (amazon) समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने बड़ा फैसला किया है.

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पूरे देश में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन (Lockdown in india) के चलते हुए अमेज़न (amazon) समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने बड़ा फैसला किया है.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Coronavirus Lockdown: फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिग बास्केट ने बंद की दुकान, अमेज़न ने कैंसल किए ऑर्डर

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) हो गया है. इसके चलते कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने अपनी सर्विस बंद कर दी है…

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे देश में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन (Lockdown in india) के चलते हुए अमेज़न (amazon) समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने बड़ा फैसला किया है. दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने अपनी कुछ सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे भारत में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद अमेज़न ने कहा कि उसने अस्थायी रूप से कम प्राथमिकता वाले प्रोडक्ट के ऑर्डर लेने बंद कर दिए हैं और वह स्वच्छता और बाकी उच्च प्राथमिकता वाले सामान की आपूर्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

ग्रोफर्स-बिग बास्केट भी नहीं ले रहे हैं ऑर्डर
इतना ही नहीं ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी शॉपिंग वेबसाइट ने भी अपने सेवाओं को बंद कर दिया है.  ग्रोफर्स ने अपने पेज पर ‘Notify Me’ का ऑप्शन दिया है. इससे सर्विस के चालू होने के बाद ग्राहकों को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

(ये भी पढ़ें- COVID-19: फेसबुक, नेटफ्लिक्स, Hotstar का अहम फैसला, 30 दिनों के लिए किया ये बड़ा बदलाव)

Amazon, Flipkart, BigBasket, Grofers के साथ Licious, MilkBasket ने भी सेवा बंद कर दी है.

वहीं बिग बास्केट का कहना है कि ज़्यादा डिमांड के चलते वेबसाइट पर मिल हर रही सुविधा सिर्फ मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्द कराई जा रही है. इसके अलावा फूड डिलीवरी वेबसाइट Licious ने भी बताया है कि ज़्यादा डिमांड के चलते अब ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं.

(ये भी पढ़ें- BSNL का बड़ा तोहफा, एक महीने के लिए ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा है इंटरनेट!) 

इतना ही नहीं ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस मिल्कबास्केट (Milkbasket) ने भी गुड़गांव, नोएडा और हैदराबाद के ग्राहकों को जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक डिलीवरी नहीं दी जाएगी.

Flipkart ने भी बंद की सर्विस
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को बंद कर रहा है. फ्लिपकार्ट.कॉम खोलते ही पेज पर एक बैनर है, जिसपर एक मैसेज दिया गया है. लिखा है, ‘हम अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं. हमारे लिए आपकी ज़रूरत सबसे पहले है, और हम वादा करते हैं कि जितनी जल्दी हो सकेगा हम वापस आएंगे. ये काफी मुश्किल समय है, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों को सेफ रहने के लिए एक-दूसरे से अलग रहना पड़ा हो. हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सेफ रहें. हम जल्द ही वापस आएंगे, और हम साथ मिलकर इस परेशानी से निकल जाएंगे.’

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 1:01 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑