देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 7 बार पढ़ी गई

चीन बोला- कीव जाकर बाइडेन ने आग में घी डाला:यूक्रेनी लोगों ने कहा- भरोसा जीता; रूसी एक्सपर्ट बोले- उकसाने के अलावा कुछ नहीं आता

रूस-यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने के ठीक 4 दिन पहले सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंच गए । बाइडेन ने कीव पहुंच कर रूस को कड़ा मैसेज दिया।

Abhishek Raghuvanshi21 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रूस-यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने के ठीक 4 दिन पहले सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक कीव पहुंच गए । बाइडेन ने कीव पहुंच कर रूस को कड़ा मैसेज दिया। उन्होंने कहा, मैं आज राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिलने कीव आया हूं, ये बताने की हम उनके साथ हैं।

बाइडेन के दौरे पर अब पूरी दुनिया से रिएक्शन आ रहे हैं। चीन के विदेश मंत्री किन गैंग ने कहा- कुछ देश आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। इस तुरंत बंद किया जाना चाहिए। इससे जंग खतरनाक और कंट्रोल से बाहर होती जा रही है।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
यूक्रेन के मंत्रियों से मुलाकात करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेनतस्वीर रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के पूर्व अधिकारी इगोर गिरकिन की है।तस्वीर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की है।

रूस के पूर्व सैन्य अधिकारी ने बाइडेन को दादा जी कहा
रूस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बाइडेन के कीव दौरे पर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इससे वहां के मिलिट्री एक्सर्टस और मीडिया में काफी हलचल मची हुई है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के जानेमाने पत्रकार सर्गेई मरदन ने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, बाइडेन का कीव में होना रूस के लिए शर्मनाक है। बहादूरी की बातें केवल बच्चों के लिए छोड़ देनी चाहिए।

वहीं रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस के पूर्व अधिकारी इगोर गिरकिन ने बाइडेन को दादा जी कहा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि वो जंग के मैदान में आकर भी वापस सही सलामत लौट सकते थे। उन्हें उकसाने के अलावा कुछ आता भी नहीं है।

एक टेलीग्राम चैनल जिसे रूस की सेना के अफसर मैनेज करते हैं उसमें एक अधिकारी ने लिखा कि पुतिन से पहले बाइडेन ही कीव पहुंच गए। जंग का एक साल पूरा होने वाला है हम कीव में अमेरिका नहीं बल्कि रूस के राष्ट्रपति को देखना चाहते हैं।

बाइडेन के दौरे से खुश यूक्रेन के लोग
कीव में रहने वाली इन्ना रोमानिउक ने रॉयटर्स को बताया कि बाइडेन की विजिट बेहतरीन है। आखिरकार हमारे पार्टनर ये साबित करने लगे हैं कि वो हमारे साथ हैं। मुझे पहले अमेरिका पर शक था पर उन्होंने अपनी दोस्ती को साबित कर दिया। वहीं कीव में ही रहने वाले यूरी का मानना है कि बाइडेन को जल्द ही ऐलान कर देना चाहिए की वो हमें F-16 जेट देने वाले हैं।

पुतिन आज देंगे मैसेज

वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आज देश के लोगों को संबोधित करेंगे। आशंकी जताई जा रही है कि इस संबोधन में वो बाइडेन के यूक्रेन दौरे का जिक्र करेंगे। पुतिन पहले भी अमेरिका और पश्चिमी देशों पर यूक्रेन को भड़काने और जंग का लंबा खींचने के लिए हथियार देने के आरोप लगा चुके हैं।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑