देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

अमेरिका के मिसिसिपी में फायरिंग, 6 की मौत:आरोपी ने पूर्व पत्नी और उसके मंगेतर को गोली मारी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां टेनेसी स्टेट के मिसिसिपी शहर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई। इस घटना में 6 लोग मारे गए। CNN के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Abhishek Raghuvanshi18 फरवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका में मास शूटिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। यहां टेनेसी स्टेट के मिसिसिपी शहर में शुक्रवार देर रात गोलीबारी हुई। इस घटना में 6 लोग मारे गए। CNN के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ऑफिसर ब्रैड लांस ने बताया कि 52 साल के हमलावर रिचर्ड डेल क्रुम ने अपनी पूर्व पत्नी की हत्या कर दी। मारे गए अन्य लोग पूर्व पत्नी के परिजन बताए जा रहे हैं। इस गोलीबारी में एक अन्य शख्स घायल हुआ है। अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
मिसिसिपी पुलिस ने आरोपी रिचर्ड डेल क्रुम की ये तस्वीर जारी की है।आरोपी ने तस्वीर में दिख रहे इस स्टोर की पार्किंग में भी हमला किया।

मिसिसिपी पुलिस ने आरोपी रिचर्ड डेल क्रुम की ये तस्वीर जारी की है।

पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार किया
पुलिस ऑफिसर ब्रैड लांस ने कहा- घटना मिसिसिपी शहर के अर्कबुतला इलाके में हुई। यहां एक स्टोर के पार्किंग में हमलावर ने गाड़ी में बैठे एक शख्स पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी रिचर्ड डेल क्रुम अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंचा। यहां उसने अपनी पूर्व पत्नी और उसके मंगेतर को गोली मारी दी। फिर वो अपने घर चला गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

घर के पास दो लोगों को मारा
पुलिस अधिकारी लांस ने बताया कि पुलिस को आरोपी के घर के पास दो अन्य लोगों के शव मिले। उन्होंने कहा- रिचर्ड डेल क्रुम के घर के पीछे हमें दो शव मिले, उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। एक शव सड़क पर पड़ा था। दूसरा गाड़ी में था। इनमें से एक शव महिला का था। हमें लगता है कि इन लोगों का भी आरोपी से कोई रिश्ता था। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

आरोपी ने तस्वीर में दिख रहे इस स्टोर की पार्किंग में भी हमला किया।

आरोपी के पास से कई गन बरामद हुईं
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास कई तरह की गन थीं। पुलिस ऑफिसर लांस ने कहा- हमें आरोपी के घर के सामने उसकी कार मिली। इसमें कई हैंडगन और शॉर्टगन रखी हुई थीं। हमने उसे फौरन गिरफ्तार किया और हथियारों को सील किया। फिलहाल हमले की वजह साफ नहीं है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑