इंदौर में आज से बैठक, चार सत्रों में कृषि से जुड़े मुद्दों पर होगा मंथन
कृषि समूह की बैठक के लिए आयोजन स्थल पर लगाई जा रहीं नई टेबल और कुर्सियां, मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू। इंदौर के बायपास पर हाेने वाली जी-20 कृषि समूह की बैठक की तैयारी अंतिम दौर में है।
कृषि समूह की बैठक के लिए आयोजन स्थल पर लगाई जा रहीं नई टेबल और कुर्सियां, मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू।
इंदौर के बायपास पर हाेने वाली जी-20 कृषि समूह की बैठक की तैयारी अंतिम दौर में है। बैठक से पहले अतिथि इंदौर का गौरवशाली इतिहास जानने के लिए हेरिटेज वाक में शामिल होंगे। अंतिम दिन चार सत्रों में कृषि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। ग्रैंड बालरूम में प्रतिनिधियों की बैठक के लिए नई कुर्सियां और टेबलें बुलाई गई हैं। रेडीमेड टेबलों को हाल में कतार में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रैंड बालरूम के पास में ही साइड इवेंट के लिए कक्ष तैयार हो रहा है, जहां प्रतिनिधि मेल मुलाकात के साथ ही अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।
प्रतिनिधियों का बैठक के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। जी-20 की बैठक के लिए होटल शेरेटन ग्रैंड में मुख्य समारोह होगा। इसके लिए प्रतिनिधियों का आना शुरू हो चुका है। शनिवार को भी अतिथि पहुंचे हैं। 12 फरवरी तक सभी प्रतिनिधि पहुंच जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता सचिव कृषि और किसान कल्याण विभाग करेंगे। प्रतिनिधि मांडू का दौरा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन – पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। वे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। जी-20 के प्रतिनिधियों को संबोधित भी करेंगे।
इस तरह होंगे तीन दिन कार्यक्रम
13 फरवरी : पहले दिन सभी प्रतिनिधि सुबह 8.30 बजे से हेरिटेज वाक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में शामिल होंगे। प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद संबोधन होगा। प्रतिनिधियों की साइड इवेंट हाल में बैठक के मुद्दों पर चर्चा होगी। रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भोज होगा
14 फरवरी : सुबह 9.30 बजे इश्यू नोट पर सामान्य सत्र होगा। 9.45 बजे से नागरिक उड्डयन मंत्री का स्वागत भाषण होगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे मांडू के लिए प्रतिनिधि प्रस्थान करेंगे। वहां रात्रिभोज और सास्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
15 फरवरी : अंतिम दिन चार थीम पर कृषि समूह के विभिन्न मुद्दों पर मंथन होगा। पहले सत्र में खाद्य सुरक्षा और पोषण, दूसरे सत्र में जलवायु स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ सतत कृषि पर चर्चा होगी। तीसरा सत्र समावेशी कृषि मूल्य शृंखला और खाद्य प्रणाली पर आधारित होगा। अंतिम सत्र में कृषि परिवर्तन के लिए डिजिटलीकरण के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
होटलों के समीप ड्रोन और बलून उड़ाने पर प्रतिबंध
जी-20 समिट को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। इंदौर और बाहरी इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई है। शहर के उन हिस्सों में ड्रोन कैमरे, हाट एयर बलून, पैराग्लाइडर सहित अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट उड़ाने पर धारा 144 लगा दी गई है। आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, जी-20 समिट के लिए विदेशियों का आना शुरू हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा कड़ी कर दी है। 13 से 15 फरवरी तक एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित होना है। विदेशी मेहमानों की सुरक्षा की दृष्टि से विदेश मंत्रालय से भी निर्देश जारी हुए हैं। इसी के मद्देनजर विशेष सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आयुक्त कार्यालय से धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया कि होटल शेरेटन, रेडिसन ब्लू और मैरियट के तीन किमी की परिधि में ड्रोन कैमरे, पैराग्लाइडर, हाट एयर बलून व अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट के उड़ाने पर रोक लगाई गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Sportsऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट में बढ़त बनाई, Bavuma के आउट से साउथ अफ्रीका पर असर 13 मिनट पहले
Sportsकेइफ़र मॉर के प्रदर्शन पर ब्लेड्स और व्रेक्सहैम का बढ़ता संघर्ष 37 मिनट पहले
Health & Fitnessकैंपस में ‘root-to-tip’ भोजन से फाइबर बढ़ाने का प्रयोग 1 घंटा पहले
Technologyइंटेल के शेयर 21% गिरें PC स्लोडाउन के कारण 2 घंटे पहले
TechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 3 घंटे पहले
LifestyleSony WH-CH730N हेडफ़ोन सभी रंगों में अब $128 में उपलब्ध 4 घंटे पहले
Lifestyleगार्डियन का गाइड: छोटे बच्चों के साथ बरसात के दिन कैसे बिताएँ 5 घंटे पहले
BusinessPolymarket पर हैक: यूजर्स के फंड चोरी, यूके प्राधिकरणों को मामला सौंपा 6 घंटे पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 17 घंटे पहले
LifestyleAmazon का Kindle Click: 2024 के Kindles के लिए नया ब्लूटूथ रिमोट 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshशंकरा आई फाउंडेशन का स्वर्ण जयंती समारोह: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshबालाघाट जिले के 100 नक्सल प्रभावित गांवों में विकास अभियान तेज 22 घंटे पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बांड डॉक्टर्स से ग्रामीण स्वास्थ्य पर संवाद 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश दिए 22 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्य सचिव ने आर्मी डे परेड तैयारियों की समीक्षा 22 घंटे पहले
BusinessApple ‘मैग्निफ़िसेंट सेवन’ में अग्रणी, सहसंबंध टूटे स्टॉक्स 1 दिन पहले
Businessमेनचेस्टर रेस्तरां ने टैरीफ बदलाव पर ‘सिर्फ मामूली असर’ कहा 1 दिन पहले
SportsCrystal Palace ने Fulham को हराया, Eddie Nketiah के गोल से Carabao Cup क्वार्टर 1 दिन पहले
Sportsबायर्न के वैनसेंट कॉम्पनी अस्पताल से छुट्टी, स्वास्थ्य अच्छा 1 दिन पहले
Health & FitnessJill Kenning की दर्दनाक स्थिति: Nabilone दवा की UK में कमी 1 दिन पहले
TechnologyMicrosoft का Q1 राजस्व 19% बढ़ा, शेयर 5% ऊपर 1 दिन पहले
Technologyरूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एलोन मस्क को ‘सच्चा जीनियस’ कहा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकुशवाहा ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को मजबूत करने का निर्देश दिया 1 दिन पहले
