फ्रेंच राष्ट्रपति और जर्मन चांसलर से मिले जेलेंस्की:जंग जीतने के लिए मांगे फाइटर जेट्स, मैक्रों बोले- यूक्रेन में दांव पर यूरोप का भविष्य
यूरोप दौरे के दौरान बुधवार को राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पेरिस में फ्रांस राष्ट्रपति मैक्रों और जर्मन चांसलर से मुलाकात की।
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की देर रात UK के विमान से फ्रांस पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलफ शोल्ज से डिनर पर मुलाकात की। जेलेंस्की ने रूस को कड़ी चुनौती देने के लिए फ्रांस और जर्मनी से जल्द से जल्द फाइटर जेट्स और बड़े हथियार भेजने का आग्रह किया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस जीत, शांति, यूरोप और लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए यूक्रेन के साथ है। हम यूक्रेन को मदद पहुंचाने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में पूरे यूरोप का भविष्य दांव पर लगा है। रूस जीत नहीं सकता है और न ही उसे जीतना चाहिए।
‘यूरोपीय परिवार का हिस्सा है यूक्रेन’
वहीं जर्मन चांसलर शोल्ज ने यूक्रेन को यूरोपीय परिवार का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि जर्मनी ने अब तक यूक्रेन को आर्थिक मदद के साथ ही हथियार और मानवीय सहायता भी पहुंचाई है और जब तक जरूरत पड़ेगी हम यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे।
मैक्रों के रुख को लेकर परेशान रहें हैं जेलेंस्की
फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, जेलेंस्की कई बार जंग और यूक्रेन के प्रति राष्ट्रपति मैक्रों की प्रतिक्रिया को लेकर परेशान रहे हैं। मैक्रों ने जंग शुरू होने के बाद कई बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने जंग रोकने के लिए किसी भी अंतिम समझौते में रूस के हितों का ध्यान रखने को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी।
हालांकि, मैक्रों ने पिछले कुछ महीनों में ये साफ कर दिया कि फ्रांस जंग में जीत को लेकर हर तरह से यूक्रेन के साथ है। उन्होंने हाल ही में यूक्रेन की मदद के लिए हल्के टैंक के साथ 12 नए सीजर हॉवित्जर आर्टिलरी सिस्टम देने की घोषणा की थी। वहीं मैक्रों ने कीव को लड़ाकू विमान देने की पॉसिबिलिटी से भी इनकार नहीं किया था।
अप्रैल तक कीव पहुंचेगा जर्मनी का पहला टैंक बटैलियन
दूसरी तरफ, जर्मनी भी यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने का ऐलान कर चुका है। जर्मनी के डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि पहला टैंक बटैलियन अप्रैल तक कीव पहुंच जाएगा। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने भी कई टैंक और हथियार यूक्रेन भेजने का वादा किया है।
जेलेंस्की ने ब्रिटेन का धन्यवाद किया
इससे पहले रूस के हमले के बाद बुधवार को पहली बार यूरोप पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की थी। सुनक ने एयरपोर्ट पर गले लगाकर उनका स्वागत किया था। जेलेंस्की ने ब्रिटेन की संसद में स्पीच भी दी थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन के ‘वॉर हीरोज’ की तरफ से ब्रिटेन के लोगों का धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से भी मुलाकात की थी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

