देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 5 बार पढ़ी गई

Coronavirus: मौलाना शेख ने की अपील, मस्जिदों में सामूहिक नमाज ना पढ़ें मुस्लिम

मौलाना शेख ने कहा, सामाजिक दूरी के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिकृत प्रवक्ता मौलाना शेख ने कहा मुस्लिम अपने परिवार वालों के साथ घर पर ही नमाज पढ़ें. अलीगढ़ (उप्र).

Abhishek Raghuvanshi24 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Coronavirus: इस्लामिक विद्वान मौलाना शेख ने की अपील, कहा- मस्जिदों में सामूहिक नमाज ना पढ़ें

मौलाना शेख ने कहा, सामाजिक दूरी के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें

मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिकृत प्रवक्ता मौलाना शेख ने कहा मुस्लिम अपने परिवार वालों के साथ घर पर ही नमाज पढ़ें.

अलीगढ़ (उप्र). प्रख्यात इस्लामिक विद्वान मौलाना शेख खली उर रहमान सज्जाद नुमानी ने मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों से अनुरोध किया कि वे कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में मदद करें और जब तक यह महामारी थम नहीं जाती तब तक मस्जिदों में सामूहिक नमाज ना पढ़ें. मौलाना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अधिकृत प्रवक्ता भी हैं. उन्होंने कहा कि व्यापक बातचीत के बाद तय किया गया है कि सभी मस्जिदों में अजान जारी रहे जैसा इस्लाम में कहा गया है. लेकिन सामूहिक नमाज केवल तीन से चार लोगों तक ही सीमित रखी जाए और वे भी मस्जिदों में केयरटेकर के रूप में रहने वाले लोग हो.

सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें
उन्होंने कहा कि इस्लामिक शिक्षा की भावना के अनुरूप यह एकदम सही है कि मुस्लिम अपने परिवार वालों के साथ घर पर ही नमाज पढ़ें. मौलाना नोमानी ने पीटीआई भाषा से फोन पर कहा कि मुस्लिम समुदाय को आगे आना चाहिए और समूची दुनिया जिस अप्रत्याशित चुनौती का सामना कर रही है, उसमें देश की मदद करने के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए. मौलाना ने जोर देकर कहा कि सामाजिक दूरी के सभी नियमों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए.

कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बार-बार अपील करने के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन तोड़कर सड़कों पर निकल रहे हैं. जबकि डॉक्टरों का कहना है कि बाहर निकलने और मिलने जुलने से स्थिति बेकाबू हो सकती है, क्योंकि हमारा हेल्थ सिस्टम कोरोना वायरस जैसी महामारी झेलने लायक नहीं है. सवा सौ करोड़ की आबादी पर मात्र 25,778 सरकारी हॉस्पिटल हैं. उनमें सिर्फ 7.13 लाख बेड और महज 11,59,309 एलोपैथिक डॉक्टर हैं. ऐसे में अगर कोरोना वायरस की महामारी फैली तो लोगों को ईलाज कैसे मिलेगा.ये भी पढ़ें : सोशल डिस्टेंसिंग के नाम पर हो रही है प्रताड़ना! इंडिगो क्रू मेंबर की आपबीती

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 24, 2020, 3:15 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट ने DOJ के कैलिफ़ोर्निया मतपत्र विवाद को खारिज कियाBusinessसुप्रीम कोर्ट ने DOJ के कैलिफ़ोर्निया मतपत्र विवाद को खारिज किया 42 मिनट पहलेसाबकोबेल के फ्रिज पर साइबर हमला, यूरोप में 50°C तक तापमानBusinessसाबकोबेल के फ्रिज पर साइबर हमला, यूरोप में 50°C तक तापमान 1 घंटा पहलेFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दीSportsFIFA ने काउंसिल सदस्यों को FFE दस्तावेज़ देखने की अनुमति दी 1 घंटा पहलेEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्सSportsEverton ने स्ट जेम्स पार्क पर जीत दर्ज की, खिलाड़ी रेटिंग्स 1 घंटा पहलेBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीदHealth & FitnessBelfast में पहला da Vinci gynae robot, महिलाओं के लिए नई उम्मीद 2 घंटे पहलेMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयरTechnologyMarvell और Lumentum का AI कनेक्टिविटी डील: 4.5 शेयर प्रति शेयर 3 घंटे पहलेसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगीTechnologyसुपरमार्केट फ्रिज़र पर साइबर हमला, UK कानून से स्मार्ट उपकरणों की सुरक्षा बढ़ेगी 4 घंटे पहलेमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षणIndoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने खुडैल तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 11 घंटे पहले
नरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरूMadhyaPradeshनरेला विधानसभा में दीपावली से पहले वृहद सफाई अभियान शुरू 15 घंटे पहलेमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादवMadhyaPradeshमध्यप्रदेश: उद्योग, रोजगार और कृषि में अग्रणी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 घंटे पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 15 घंटे पहलेशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।।India Newsशहडोल … छात्रावास की 150 बच्चियों अपनी समस्याओं को लेकर दीवार लांघकर 45 km दूर कलेक्टर से मिलने के लिए निकली।। 16 घंटे पहलेस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभवLifestyleस्वीडिश लैपलैंड में अंधेरा सर्दियों का अवकाश: अभूतपूर्व अनुभव 16 घंटे पहलेदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित कियाBusinessदक्षिण कोरिया ने AI और सेमीकंडक्टर पर रिकॉर्ड बजट घोषित किया 17 घंटे पहलेबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेटBusinessबाइनेंस ने 90% चोरी की राशि कवर की, $6.3bn हैक पर अपडेट 18 घंटे पहलेटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होनाSportsटोंगा ने सैमुअल को 20-18 से हराया, इंग्लैंड का बाहर होना 18 घंटे पहले
↑