जंग के बीच रक्षा मंत्री को बर्खास्त करेगा यूक्रेन:जेलेंस्की की पार्टी ने ऐलान किया, इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदनोव को देंगे उनकी जगह
जंग के बीच भ्रष्टाचार से जूझ रहे यूक्रेन ने अब अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को पद से हटाने का फैसला किया है। इनकी जगह अब यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदानोव लेंगे।
जंग के बीच भ्रष्टाचार से जूझ रहे यूक्रेन ने अब अपने रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को पद से हटाने का फैसला किया है। इनकी जगह अब यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ किर्लो बुदानोव लेंगे। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पार्टी ने रविवार को इसकी घोषणा की।
जेलेंस्की की सर्वेंट ऑफ पीपल पार्टी के हेड डेविड अर्खामिया ने टेलीग्राम के जरिए ओलेक्सी को पद से हटाए जाने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि जंग के दौरान यूक्रेन का रक्षा मंत्रालय किसी नेता की बजाय किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ होना चाहिए जिसके पास फौज का अनुभव हो।
दूसरे मंत्रालय में भेजे जाएंगे ओलेक्सी रेजनिकोव
ओलेक्सी रेजनिकोव जंग शुरु होने के 3 महीने पहले नवंबर 2021 में ही यूक्रेन के रक्षा मंत्री बने थे। जेलेंस्की की पार्टी के हेड डेविड अर्खामिया ने बताया कि ओलेक्सी रेजनिकोव को अब कोई दूसरा मंत्रालय सौंपा जाएगा। हालांकि जब रेजनिकोव से इसके बारे में पूछा गया तो उन्हें साफ कह दिया कि वो किसी भी दूसरे मंत्रालय को स्वीकार नहीं करेंगे। रक्षा मंत्रालय से हटाए जाने की घोषणा होने से पहले उन्होंने कहा था कि कोई भी हो हमेशा पद पर नहीं रहता है। मैं वहीं करूंगा जो जेलेंस्की मुझे कहेंगे।
क्या है रक्षा मंत्रालय में भ्रष्टाचार का मामला
24 जनवरी को यूक्रेन के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर याचेस्लाव शापोवालोव को भ्रष्टाचार से जुड़े एक स्कैंडल में फंसने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसी स्कैंडल के चलते अब ओलेक्सी रेजनिकोव को भी हटाया जा रहा है। हालांकि, ओलेक्सी पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। वहीं माना जा रहा है कि जंग के बीच रक्षा मंत्रालय में हुए स्कैंडल से दुनिया भर में यूक्रेन की छवि बिगड़ी है। जिसका खामियाजा ओलेक्सी को भुगतना पड़ा।
दरअसल, यूक्रेन के एक अखबार में 21 जनवरी को छपी रिपोर्ट में बताया गया था कि डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर के निर्देश पर मंत्रालय ने खाने के सामान का कॉन्ट्रेक्ट तीन गुना ज्यादा महंगे दाम पर साइन किया था। द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक एक अंडा जो कीव की दुकानों में 15 रुपए में मिलता है उसे 37 रुपए के भाव से खरीदा गया था। अंडे के साथ-साथ कुछ और भी खाने के सामानों को महंगे दामों पर खरीदा गया था।
पिछले हफ्ते 15 अधिकारियों को बर्खास्त किया
हाल ही के दिनों में यूक्रेन के कई बड़े अधिकारी और मंत्री भ्रष्टाचार के स्कैंडल में फंसे हैं। जेलेंस्की इनसे लगातार इस्तीफे मांग रहे हैं। पिछले हफ्ते 15 अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं यूक्रेन के डिप्टी इंफ्रास्ट्रक्चर मिनिस्टर से भी इस्तीफा लिया चुका है।
रूस लगातार यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला कर रहा है। जिसमें वहां की कई महत्वपूर्ण इमारतें धराशायी हो चुकी हैं। ऐसे में यूक्रेन उन इमारतों को दोबारा रिस्टोर करने में काफी रुपए खर्च कर रहा है। वैसिल लोजिंसकी पर आरोप लगे कि इमारतों को रिस्टोर करने के काम के लिए खरीदी मशीनरी खरीदने के कॉन्ट्रैक्ट में उन्होंने 3 करोड़ 23 लाख रुपए की रिश्वत ली थी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

