USA के बाद लैटिन अमेरिका में दिखा चीनी बैलून:पैंटागन का दावा- इसे भी जासूसी के लिए भेजा, दोनों देशों में तनातनी बढ़ी
USA के बाद लैटिन अमेरिका में भी चीन का जासूसी बैलून दिखा है। अमेरिका के बाद अब लैटिन अमेरिका के आसमान में भी एक बैलून उड़ता दिखाया दिया है।
अमेरिका के बाद अब लैटिन अमेरिका के आसमान में भी एक बैलून उड़ता दिखाया दिया है। शुक्रवार रात पैंटागन के ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि हमें रिपोर्ट्स मिल रही हैं कि एक और बैलून लैटिन अमेरिका की तरफ से आ रहा है। उन्होंने कहा- हमारा अंदाजा है कि यह एक और जासूसी बैलून है, जो चीन का ही है।
दरअसल गुरुवार को अमेरिका के मोंटाना शहर में भी एक जासूसी बैलून दिखा था। जिसे अमेरिका की डिफेंस मिनिस्ट्री पैंटागन ने इंटेलिजेंस गैदरिंग यानी खुफिया जानकारी इकट्ठा करने वाला बैलून बताया था। घटना के बाद चीन ने माफी मांग ली थी और कहा था कि ऐसा गलती से हुआ है।
स्पाई बैलून की वजह से चीन-अमेरिका के रिश्ते बिगड़े
अमेरिका के आसमान में चीन का जासूसी बैलून आने से दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक क्राइसिस, यानी कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमेरिका के फॉरेन मिनिस्टर एंटनी ब्लिंकन ने चीन के दौरे को रद्द कर दिया है। वो रविवार से दो दिन के चीन के दौरे पर जाने वाले थे।
उधर, चीन ने अपने बयान में कहा है कि जिसे अमेरिका खुफिया जानकारी इकट्ठा करने वाला जासूसी बैलून कह रहा है वो केवल एक सिविलियन एयरशिप है, जो अपने तय रूट से भटक गया। इसका इस्तेमाल केवल मौसम की जानकारी के लिए होता है।
इसके पलटवार में अमेरिकी अफसर ने कहा- अगर यह सिविलियन बैलून है तो यह 6 हजार किलोमीटर दूर मोंटाना तक कैसे और क्यों पहुंचा। पेंटागन ने कहा- इसे अमेरिका में निगरानी के लिए भेजा गया था।
अमेरिका में आए बैलून का साइज 3 बसों जितना
अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक नहीं बताया है कि चीन का बैलून कितना बड़ा है। हालांकि इसका पता लगाने के लिए मिलिट्री ने अपने 2 F-22 फाइटर जेट उसके पास भेजे। जिसके बाद ABC न्यूज को एक अधिकारी ने बताया था कि यह बैलून तीन बसों जितना बड़ा है।
अभी यह बैलून कहां है?
अमेरिका ने अभी इसे बैलून को तबाह करने पर कोई फैसला नहीं किया है। जिसके चलते यह अभी उन्हीं के एयरस्पेस में है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जनरल राइडर ने कहा है कि इसकी लोकेशन की जानकारी आम लोगों के साथ शेयर नहीं की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि यह बैलून अभी अमेरिका के बीचों-बीच है।
सैटेलाइट से जासूसी
CIA के पूर्व अधिकारी माइकल पी मुलरो का कहना है कि गुब्बारा ऐसा कुछ करने में सक्षम नहीं है जो कोई और साधन जैसे कि सैटेलाइट पहले से ही नहीं दे रहा है। दोनों के पास कई सैटेलाइट हैं जो पहले ही पूरी सूचनाएं हासिल कर रहे हैं।
सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज के मुताबिक 2000 के बाद से अमेरिका में चीन की ओर से जासूसी की 160 घटनाएं सामने आई हैं। चीन ने मोबाइल टॉवर्स पर हुवावे के जासूसी डिवाइस लगाने की साजिश रची थी। ग्रामीण इलाकों को टारगेट बनाते हुए वहां अपने डिवाइस लगाए थे। यह सैन्य ठिकानों की ओर बढ़े तो खुफिया एजेंसियों ने कार्रवाई की।
अमेरिका भी कर रहा चीन की घेराबंदी
अमेरिकी रक्षा विभाग ने गुरुवार को ही फिलिपींस में सैनिक अड्डे बढ़ाने का फैसला किया। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी सेना को घेरने और ताइवान पर हमले की स्थिति में एक्शन के लिए यह जरूरी है। इससे पहले अमेरिका सहित दुनिया में चीन ने ऐसे थाने बनाए हैं जो अपने नागरिकों की जासूसी कर रहे हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

