देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

अमेरिका में पुलिस पर अश्वेत की हत्या के आरोप:रैश ड्राइविंग करने पर लातें मारी, टेजर गन से शॉक दिया; टॉर्चर का वीडियो जारी होगा

अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस शहर में पांच पुलिस वालों पर एक 29 साल के अश्वेत युवक की हत्या के आरोप लगे हैं। युवक का नाम टायर निकोलस था।

Abhishek Raghuvanshi27 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस शहर में पांच पुलिस वालों पर एक 29 साल के अश्वेत युवक की हत्या के आरोप लगे हैं। युवक का नाम टायर निकोलस था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिसवालों ने उस युवक को सिर्फ रैश ड्राइविंग करने पर सेकेंड डिग्री टॉर्चर दिया। उस लातें मारीं, टेजर गन से शॉक दिए और बेरहमी से पीटा।

घटना के तीन दिन बाद टायर निकोलस ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद से मेम्फिस शहर में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। आज शाम तक मेम्फिस पुलिस डिपार्टमेंट एक वीडियो फुटेज जारी करने वाला है। इसमें दिखाया जाएगा की निकोलस को किस तरह से टॉर्चर किया गया था।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
अस्पताल में भर्ती होने के बाद टायर निकोलस।टायर निकोलस का परिवार दूसरे लोगों के साथ प्रदर्शन करते हुए।तस्वीर में पांचों आरोपी पुलिस वालों को देखा जा सकता है।

बाइडेन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की
आज शाम को वीडियो फुटेज जारी होगा। इससे पहले पूरे मेम्फिस शहर में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। लोगों का गुस्सा हिंसा में न बदल जाए इसके लिए पुलिस की गाड़ियां जगह-जगह पैट्रोलिंग कर रही हैं।

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बयान जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा- मैनें निकोलस के परिवार से बातचीत कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने की बात कही है। मैं समझता हूं कि घटना ऐसी थी जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है, लेकिन हिंसा किसी भी तरह स्वीकर नहीं होगी।

पूरी घटना कैसे हुई?
परिवार वालों के मुताबिक टायर निकलोस अपने घर से लोकल पार्क के लिए सनसेट की फोटोज खींचने के लिए गया था। जब वह वापस लौट रहा था उसी दौरान पांच अश्वेत पुलिसवालों ने उसकी कार को रोका। अधिकारियों के मुताबिक उसे रैश ड्राइविंग करने के आरोप में अपने घर से 100 यार्ड की दूरी पर पकड़ा गया था। इसके बाद पांचों पुलिसवालों ने उसकी आंखों में पैपर स्प्रे मारा, उसे पीटा और अपने साथ ले गए। पुलिस वालों पर निकोलस को सेकेंड डिग्री टॉर्चर देने के भी आरोप लगे हैं।

वहीं पुलिस डिपार्टमेंट ने बयान जारी कर बताया है कि जब पुलिस ने निकोलस की कार को रोकने की कोशिश की तो वो भागने लगा। इस दौरान पांचों पुलिसवालों और निकोलस के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद उसने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पांचों पुलिस वाले कौन थे ?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टायर निकोलस को मारने वाले 5 पुलिस वालों के नाम ये हैं।

1) टडारियस बीन 2) डेमेट्रियस हेली 3) इमिट मार्टिन 4) डेसमोंड मिल्स 5) जस्टिन स्मिथ

पांचों आरोपियों ने 6 साल पहले 2017 में मेमफिस के पुलिस डिपार्टमेंट को ज्वाइन किया था। मेमफिस के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी स्टीवन के मुताबिक इन सभी की वजह से टायर निकोलस की हत्या हुई है। आज यानी शुक्रवार शाम तक जो वीडियो जारी किया जाएगा उसमें सभी लोगों को दिखाया जाएगा की निकोलस के साथ क्या हुआ था। वहीं परिवार वालों ने कहा कि अगर निकोलस की जगह कोई श्वेत युवक रैश ड्राइविंग कर रहा होता तो पांचों अश्वेत पुलिस वालों ने उसे इस तर से टॉर्चर नहीं किया होता।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑