हाफिज सईद का बहनोई मक्की ग्लोबल टेररिस्ट घोषित:कश्मीर में हुए हमलों का मास्टरमाइंड, चीन ने इसी के लिए UN में वीटो लगाया था
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद, यानी UNSC ने सोमवार को अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। अब्दुल रहमान मक्की भारत में हुए 26/11 हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद का बहनोई है।
संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद, यानी UNSC ने सोमवार को अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल आतंकी घोषित कर दिया है। अब्दुल रहमान मक्की भारत में हुए 26/11 हमले के मास्टरमांइड हाफिज सईद का बहनोई है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा परिषद समिति ने अब्दुल रहमान मक्की को ISIL (दाएश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। इसके बाद आतंकी मक्की की संपत्ति जब्त होगी, उसकी यात्रा पर प्रतिबंध लगेगा।
UN में भारत के राजदूत बोले- अभी और आतंकियों को इस लिस्ट में शामिल कराएंगे
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने अब्दुल रहमान मक्की के ग्लोबल आतंकी घोषित किए जाने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की इससे दुनिया में ये समझ बन रही है कि चीन भारत को रोक नहीं सकता है। चीन ने भारत के लोगों की न्याय की मांग में रोड़े अटकाए थे। उन्होंने कहा कि अभी कई और भी हैं जिन्हें ग्लोबल आतंकी घोषित करवाना है। अब्दुल रहमान को ग्लोबल आतंकी घोषित करने वाली कमिटी ने उसे भारत में कई हमलों के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जिसमें 22 दिसंबर 2000 में लाल किले पर हुआ हमला भी शामिल है। लश्कर ए तैयबा के 6 आतंकियों ने लाल किले में घुसकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग की थी। इस अटैक में सेना के दो जवान समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।
जून में चीन ने वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया था
मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कराने में भारत और अमेरिका ने अहम भूमिका निभाई है। पिछले साल जून में चीन ने UNSC में वीटो के जरिए पाकिस्तान स्थित लश्कर आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से बचा लिया था। मक्की के खिलाफ भारत और अमेरिकी में ज्वाइंट प्रपोजल लाया गया था। हालांकि, इस बार चीन ऐसा नहीं कर पाया।

कश्मीर में हिंसा कराने का दोषी 74 साल का मक्की आतंकी संगठन लश्कर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। मक्की, भारत, खासकर जम्मू-कश्मीर में हिंसा और हमलों को अंजाम देने के लिए योजना बनाने, धन जुटाने, आतंकियों की भर्ती करने और युवकों का ब्रेनवॉश कर कट्ट्रपंथी बनाने के काम में शामिल रहा है। अमेरिका पहले ही अब्दुल रहमान मक्की को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर चुका है। भारत ने भी UAPA के तहत इसे आतंकी घोषित कर रखा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले