कोरोना वायरस: PM मोदी ने कहा- जब तक जरूरी न हो तब तक घर से न निकलें
नई दिल्ली. देश में फैल रहे कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर रविवार को पूरे देश में सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू (JantaCurfew) जारी है. कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है इनमें महाराष्ट्र, केरल, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली, नागालैंड और राजस्थान शामिल हैं. केंद्र ने 75 जिलों को लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं जिसमें महाराष्ट्र के 11 जिले और केरल के 10 जिले शामिल हैं.जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही था हालांकि कुछ राज्यों ने इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया कि- आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें. इसको सफलता न मानें. यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है. आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं.केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें. जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें. इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें.आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें।
जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही था हालांकि कुछ राज्यों ने इसे सोमवार सुबह 6 बजे तक कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट किया कि- आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें. इसको सफलता न मानें. यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है. आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं.
केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें. जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें. इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें.
आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लम्बी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
पीएम मोदी ने जताया लोगों का आभार
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार शाम 5 बजे लोग अपनी छतों और बालकनियों में आए और कोरोना वायरस के हीरोज़ का समर्थन करने के लिए ताली, थाली और घंटियां बजाईं. इसे लेकर ट्विटर पर काफी देर तक #5Baje5Minute ट्रेंड करता रहा. इसके बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि- कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया. देशवासियों का बहुत-बहुत आभार…
कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार… #JantaCurfew
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि- ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है. आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें.
बता दें देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 360 हो गई है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या सात हो गई है.
ये भी पढ़ें-
देश की मदद के लिए आनंद महिंद्रा ने की ये पेशकश,वेदांता प्रमुख ने दिए 100 करोड़
Coronavirus: बड़ी कामयाबी, ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने खोज निकाली एंटीबॉडी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 10 घंटे पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 11 घंटे पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 12 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 12 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 13 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 13 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 14 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 15 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 20 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 21 घंटे पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 22 घंटे पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 23 घंटे पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 1 दिन पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 1 दिन पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 1 दिन पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 1 दिन पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 1 दिन पहले
TechnologyMeta की क्रेडिट रेटिंग AA- नकारात्मक में बदली, कैश फ्लो चिंताएँ 1 दिन पहले
Technologyबिनेंस हैक के पीछे नॉर्थ कोरिया के लैज़र ग्रुप 1 दिन पहले