देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

पीसकीपिंग मिशन में 1171 भारतीय जवानों को मिला UN मेडल:साउथ सुडान में पहली बार महिला जवान ने किया परेड का नेतृत्व

साउथ सुडान में 1171 भारतीय सेना के जवानों को पीसकीपिंग मिशन में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए UN मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 5 महिला सैनिक भी शामिल हैं।

Abhishek Raghuvanshi13 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

साउथ सुडान में 1171 भारतीय सेना के जवानों को पीसकीपिंग मिशन में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए UN मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 5 महिला सैनिक भी शामिल हैं।

अवार्ड सेरेमनी में इस साल पहली बार महिला जवान मेजर जैसमीन चट्ठा ने परेड का नेतृत्व किया। सेरेमनी के बाद उन्होने कहा कि भारतीय सेना महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका देकर दक्षिण सूडान के नागरिकों और महिलाओं को एक मज़बूत सन्देश भेज रहे हैं।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
यह तस्वीर साउथ सूडान में UN पीसकीपिंग मिशन की परेड का नेतृत्व करने वाली मेजर जैसमीन चट्ठा की है।फोटो में भारतीय जवानों को UN मेडल से सम्मानित होते हुए देखा जा सकता है।फोटो में साउथ सूडान में UN मेडल से सम्मानित होने वाली करिश्मा कथायत को देखा जा सकता है।

इंजीनियर से लेकर मेडिकल स्टाफ साउथ सुडान के लोगों की जिंदगी सुधार रहा
साउथ सुडान में भारतीय सेना के जवान लोगों की जान बचाने से लेकर सड़कें बनवाने तक के काम करने में जुटे हैं। UN मेडल से सम्मानित होने वाली महिलाओं में भारतीय सेना की एक इंजीनियर करिश्मा कथायत भी हैं।

साउथ सूडान में भारतीय सेना के जवान मेडिकल सुविधाएं भी दे रहे हैं। सितम्बर 2022 में भारतीय सेना के मेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी सर्जरी कर 5 बच्चों की जिंदगी बचाई थी। पीसकीपर मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि अगर सही समय पर उनका इलाज नहीं होता तो उनकी जान जा सकती थी।

पीसकीपिंग मिशन में 175 जवानों को खो चुका भारत
भारतीय जवानों को UN मेडल से सम्मानित करते हुए फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमनियन ने कहा कि सेना के सभी जवानों ने बेहतरीन काम किया है। हजारों लोगों को सुरक्षा दी है और उनकी जान बचाई हैं। इस काम को साउथ सूडान हमेशा याद रखेगा।

यूएन डिपार्टमेंट ऑफ पीसकीपिंक के डेटा के मुताबिक यूएन 70 से ज्यादा पीसकीपिंग मिशन अब तक पूरे कर चुका है। इनमें भारतीय सेना ने बढ़चढ़क कर हिस्सा लिया है। इन पीसकीपिंग मिशन में काम करते हुए भारत के सबसे ज्यादा 175 सैनिक शहीद हुए हैं। इन सभी मिशन में भारत और पाकिस्तान सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले टॉप- 10 मुल्कों में शामिल हैं।

2012 में भारतीय सेना ने किया पाकिस्तानी जवानों का इलाज

2012 की एक घटना है जब भारतीय फौजियों ने घायल पाकिस्तानी जवानों का इलाज किया था। घटना कॉन्गो की है। वहां पाकिस्तानी सैनिक किसी मुठभेड़ में घायल हो गए थे।

उसी देश में भारतीय सैनिक भी तैनात थे। भारतीय सेना का यूनिट गोमा में तैनात था जहां इलाज के लिए पाकिस्तान सेना के आठ जवान और एक अफसर को लेकर आया गया।

यही नहीं बाद में पाकिस्तान के सेक्टर कमांडर ने अस्पताल का दौरा किया और भारतीय ब्रिगेड कमांडर का शुक्रिया किया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 14 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 15 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 21 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 22 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑