देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 17 बार पढ़ी गई

जंग जीतने के लिए रूस ने बदला कमांडर:पुतिन ने सेना के सबसे बड़े अधिकारी को सौंपी कमान, 3 महीने में सर्गेई सुरोविकिन हटाए गए

यूक्रेन जंग में रूस को लगातार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन तेजी से रूस को हारे अपने शहर वापस छुड़वा रहा है। इस बीच पुतिन ने अब अपने कमांडर को ही बदल दिया है।

Abhishek Raghuvanshi12 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

यूक्रेन जंग में रूस को लगातार नुकसान हो रहा है। यूक्रेन तेजी से रूस को हारे अपने शहर वापस छुड़वा रहा है। इस बीच पुतिन ने अब अपने कमांडर को ही बदल दिया है।अब रूस की ओर से लड़ी जा रही यूक्रेन जंग के नए कमांडर रूसी सेना के सबसे बड़े अधिकारी जनरल वालेरी गेरासिमोव होंगे।

जो रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ हैं। वालरी गेरासिमोव साल 2012 से इस पद पर हैं। वो अब सर्गेई सुरोविकिन की जगह यूक्रेन जंग की पूरी जिम्मेदारी लेंगे। सुरोविकिन पिछले तीन महीनों से यूक्रेन जंग का नेतृत्व कर रहे थे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
रूस के मिलिट्री एनालिस्ट का मानना है कि सर्गेई सुरोविकिन को हार की जिम्मदेरी डालने के लिए इस्तेमाल किया गया है।रूस ने सर्गेई के नेतृत्व में यूक्रेन पर लगातार हमले किए। यह तस्वीर खेरसॉन हमले की है जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी।

अपनी ताकत बढ़ाने लगे थे सर्गेई सुरोविकिन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि आर्मी फोर्सेस की अलग-अलग ब्रांच में बेहतर तालमेल के लिए यह फेरबदल किया गया है। मिलिट्री एनालिस्ट रॉब ली के मुताबिक सुरोविकिन को इसलिए नहीं हटाया गया है कि वो यूक्रेन युद्ध में जीत नहीं पा रहे थे। बल्कि इसके पीछे राजनीतिक वजह हैं।
युद्ध का कमांडर बनने के बाद से सुरोविकिन काफी ताकतवर हो गए थे, वो रक्षा मंत्री सर्गेई शोईगू और रूस के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ की बजाए सीधे पुतिन से संपर्क बढ़ाने लगे थे।

अब और खतरनाक होगी जंग
मॉस्को के एक एक्सपर्ट ने अलजजीरा को बताया कि यूक्रेन युद्ध का नेतृत्व करने के लिए खुद चीफ ऑफ स्टाफ का आना काफी महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक अब युद्ध और बड़ा और खतरनाक होगा। वहीं कई रूसी मिलिट्री ब्लॉगर्स का मानना है कि हाल ही में युद्ध में मिल रही हार और मैकिवका में मारे गए सैनिकों की सारी जिम्मेदारी सुरोविकिन पर डाली जा रही है। उन्हें केवल मोहरा बनाया गया है।

सर्गेई सुरोविकिन ने ऐसे बढ़ाई थी यूक्रेन की दिक्कतें
सर्गेई सुरोविकिन को जंग का कमांडर बनाए जाने के बाद भले ही रूस को यूक्रेन के खरसोन इलाके को छोड़ना पड़ा हो। इसके बावजूद सर्गेई ने ड्रोन और मिसाइल अटैक कर कई बार यूक्रेन को घुटनों के बल ला दिया था। सर्गेई के नेतृत्व में रूस ने लगातार यूक्रेन के ऊर्जा केंद्रों पर हमला किया।

सितंबर में हुई थी सर्गेई सुरोविकिन की नियुक्ति
रूसी रक्षा मंत्रालय ने 8 सितंबर को यूक्रेन में रूसी सेना के ओवरऑल कमांडर के रूप में 55 वर्षीय जनरल सर्गेई सुरोविकिन की नियुक्ति का ऐलान किया था। 24 फरवरी को शुरू हुए यूक्रेन युद्ध में पहली बार पूरी रूसी सेना के लिए एक ही कमांडर की आधिकारिक तौर पर नियुक्ति की गई थी। सुरोविकिन इससे पहले रूसी एयरफोर्स की कमान संभाल रहे थे।

सुरोविकिन रूस के सबसे चर्चित जनरल में से एक हैं और रूस में उनकी पहचान देश के कई प्रमुख सैन्य अभियानों में छाप छोड़ने वाले जनरल के रूप में रही है। सर्गेई सबसे ज्यादा विख्यात या कुख्यात सीरिया में चलाए अपने ऑपरेशन की वजह से ही हुए। सीरिया में सुरोविकिन की सेवाओं के लिए उन्हें दिसंबर 2017 में हीरो ऑफ द रशियन फेडरेन अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 12 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 13 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 19 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 20 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑