देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 13 बार पढ़ी गई

अमेरिका- 15 बार वोटिंग के बाद केविन मैकार्थी बने स्पीकर:डोनाल्ड ट्रंप को एक वोट मिला तो ठहाकों से गूंज उठा निचला सदन

अमेरिका के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में स्पीकर को चुनने के लिए लगातार 15 बार वोटिंग हुई। जिसके बाद केविन मैकार्थी को स्पीकर चुन लिया गया है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi7 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में स्पीकर को चुनने के लिए लगातार 15 बार वोटिंग हुई। जिसके बाद केविन मैकार्थी को स्पीकर चुन लिया गया है। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। जब लगातार इतने दिनों तक स्पीकर को चुनने के लिए वोटिंग की गई हो।

इसी बीच सदन के एक सदस्य मैट गैजेट ने स्पीकर के लिए डोनाल्ड ट्रंप का नाम आगे बढ़ा दिया। वो इकलौते ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने ट्रंप को वोट किया। जब इसकी घोषणा सदन में हुई तो सदस्य अपनी हंसी नहीं रोक पाए और ठहाके लगाकर हंसने लगे।

तस्वीरों में खबर4 फोटो
डोनाल्ड ट्रंप को एक वोट मिलने की घोषणा करती हुई हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सदस्यडोनाल्ड ट्रंप को वोट करने पर रिपब्लिकन पार्टी के ही सदस्य मैट गैजेट पर भड़क गए थे। खुद केविन मैकार्थी ने जाकर उनसे बात की थी।

जीत के बाद बाइडेन ने दी बधाई
रिपब्लिकन पार्टी के केविन मैकार्थी को स्पीकर चुनने के लिए चार दिन तक15 राउंड की वोटिंग हुई। इसमें उन्हें 428 में से 216 वोट मिले। जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार हकीम जेफरीज को 212 सदस्यों ने वोट किया। मैकार्थी के स्पीकर चुने जाने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें बधाई दी है।

पार्टी में नहीं थी मैकार्थी के नाम पर एकजूटता
अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में हाल ही में हुए मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बहुमत मिला था। 435 सीटों में से 222 सीटें रिपब्लिकन पार्टी को मिली थी जबकि डेमोक्रेटिक को केवल 213 सीट ही मिल पाई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि रिपब्लिकन पार्टी आसानी से अपना स्पीकर चुन लेगी। हालांकि ऐसा नहीं हो पा रहा था। खुद पार्टी ही अपने उम्मीदवार केविन मैकार्थी के स्पीकर चुने जाने पर एकजुट नहीं थी। 14 बार हुई वोटिंग में उन्हें बहुमत नहीं मिल पा रहा था।

डेमोक्रेट्स की हार के बाद नैंसी पेलोसी ने स्पीकर पद से दिया था इस्तीफा
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट्स की हार के बाद स्पीकर और अपनी पार्टी की लीडरशिप से हट गई थी।

82 साल की पेलोसी ने कहा था- मैं डेमोक्रेटिक पार्टी के युवा नेताओं को मौका देना चाहती हूं। मैं किसी भी दावेदार का समर्थन नहीं करूंगी। सभी दावेदारों का अपना प्लान होगा, अपना विजन होगा।

पेलोसी ने ताइवान विजिट कर खींचा था दुनिया का ध्यान
नैंसी पेलोसी ने अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन से पहले ताइवान जाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था। चीन की चेतावनी के बावजूद की गई इस विजिट से दोनों देशों में काफी तनाव पैदा हो गया था। माना जा रहा था कि पेलोसी ने ताइवान विजिट अमेरिका में वोटर्स को रिझाने के लिए की थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किएWorldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 12 घंटे पहलेDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्षWorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 12 घंटे पहलेTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंधWorldTrump पर निजी नागरिकों का मुकदमा: व्हाइट हाउस मीडिया पहुँच पर प्रतिबंध 19 घंटे पहलेब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हरायाWorldब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने चौथा कार्यकाल जीतकर फ्लावियो बोलसोनारो को हराया 19 घंटे पहलेपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयारWorldपाकिस्तान, सऊदी और तुर्की के नेता टेहरान में बैठक के लिए तैयार 1 दिन पहलेबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती कीWorldबुएलो और ऑस्टेन ने उत्तरी यूरोप में 150,000 घरों में बिजली कटौती की 1 दिन पहलेसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार कियाWorldसर्बिया में खुशी जब वुचिक ने छात्र आंदोलन को स्वीकार किया 1 दिन पहलेमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेताWorldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 1 दिन पहले
2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 13 दिन पहलेलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज कियाWorldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 13 दिन पहलेरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कियाWorldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 13 दिन पहलेAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता हैWorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 13 दिन पहलेहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्राWorldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 14 दिन पहलेएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दानWorldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 14 दिन पहलेसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतेंWorldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 14 दिन पहलेतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तारWorldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 14 दिन पहले
↑