COVID19: मास्क, सैनिटाइजर खरीदने के लिए 1,000 रुपये देगी ये सरकारी कंपनी
मास्क, सैनिटाइजर खरीदने के लिए 1,000 रुपये देगी ये कंपनी Coronavirus: यह राशि चालू माह के वेतन के अतिरिक्त होगी. एनएमडीसी के वेतनमान पर लगभग 5,500 कर्मचारी हैं और अन्य 2,500 अस्थाई कर्मचारी हैं. नई दिल्ली.
मास्क, सैनिटाइजर खरीदने के लिए 1,000 रुपये देगी ये कंपनी
Coronavirus: यह राशि चालू माह के वेतन के अतिरिक्त होगी. एनएमडीसी के वेतनमान पर लगभग 5,500 कर्मचारी हैं और अन्य 2,500 अस्थाई कर्मचारी हैं.
उन्होंने कहा, एनएमडीसी कोरोना वायरस को रोकने के लिए अस्थाई कर्मचारियों, मजदूरों, प्रशिक्षुओं सहित सभी कर्मचारियों को एक हजार रुपये की सहायता देगा. यह अपनी सभी परियोजनाओं और कार्यालयों में बरती जा रही अन्य सावधानियों के अतिरिक्त है. इस ट्वीट के साथ उन्होंने एनएमडीसी की अधिसूचना की एक प्रति भी पोस्ट की है. अधिसूचना में कहा गया है कि यह राशि चालू माह के वेतन के अतिरिक्त होगी. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि एनएमडीसी के वेतनमान पर लगभग 5,500 कर्मचारी हैं और अन्य 2,500 अस्थाई कर्मचारी हैं.
ये भी पढ़ें: कोरोना के डर से कहीं आपने तो बंद नहीं की म्युचूअल फंड्स SIP, जानें अब क्या
सरकार ने मास्क और सैनिटाइजर की कीमत तय कीउपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने ट्वीट कर कहा कि हैंड सैनिटाइजर की 200 मिलीमीटर की बोतल की खुदरा कीमत 100 रुपये से अधिक नहीं होगी. अन्य आकार की बोतलों की कीमत भी इसी अनुपात में रहेंगी. ये कीमतें 30 जून 2020 तक पूरे देश में लागू रहेंगी. ट्वीट में कहा गया है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत 2 और 3 प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाले फैब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी. 2 प्लाई मास्क की खुदरा कीमत 8 रुपये और 3 प्लाई की कीमत 10 रुपये से अधिक नहीं होगी. कोरोना वायरस के फैलने के बाद से बाजार में विभिन्न फेस मास्क, इसके निर्माण में लगने वाली सामग्री और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखी गई है. सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इनकी कीमतें तय कर दी हैं.
7 साल की होगी जेल
जरूरी उत्पाद लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद राज्य सरकारें अब ऐसे वेंडर और दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं जो कीमत बढ़ाकर इसे बेच रहे हैं. असेशिंयल कमोडिटी ऐक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की सजा, जुर्माना और दोनों का प्रावधान है. सरकार अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है कि मास्क और सैनिटाइजर की सप्लाई में कोई कमी नहीं आए.
साबुन विनिर्माता कंपनियों ने कीमतें घटायी
हिंदुस्तान यूनिलीवर, गोदरेज कंज्यूमर और पतंजलि जैसी एफएमसीजी कंपनियों ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में लोगों की मदद के लिये साबुन तथा स्वच्छता के अन्य उत्पादों की कीमतें घटाने की घोषणा की है.
ये भी पढ़ें: कोरोना इफेक्ट! रेलवे ने बदला रिफंड नियम, आसानी से मिलेगा कैंसिल टिकट का पैसा
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 22, 2020, 8:48 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleसैमसंग 32-इंच OLED गेमिंग मॉनिटर पर $300 की छूट 1 घंटा पहले
LifestyleMoods, Leeds: ग्रेड II-लिस्टेड बिल्डिंग में टैटू, हेयर और रेस्टोरेंट 1 घंटा पहले
Businessट्रम्प का Murdoch और WSJ पर मुकदमा डिसमिस्ड विथ प्रीग्रेड 3 घंटे पहले
Businessजर्मनी में फ्रैंकफर्ट की दुकानों पर लूट, प्रोटेस्ट में हिंसा 3 घंटे पहले
Sportsमाइकल आर्टेटा का डॉसियर: नई साजिश सिद्धांत 3 घंटे पहले
Sportsहाव्किन्स वेल्स के केंद्र जोड़ी में अग्रणी, विश्व कप लक्ष्य 4 घंटे पहले
Health & Fitnessअल्डर हे ने एलिओनर की मृत्यु के लिए 24 विफलताओं की ज़िम्मेदारी स्वीकार की 4 घंटे पहले
TechnologySpaceXAI का NAACP मुकदमा फेडरल कोर्ट में आगे बढ़ा 6 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 11 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 11 घंटे पहले
TechnologyOpenAI ने फंडिंग लक्ष्य घटाया, अब $20 बिलियन की खोज 13 घंटे पहले
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 13 घंटे पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 1 दिन पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 1 दिन पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 1 दिन पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 1 दिन पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 1 दिन पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 1 दिन पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 1 दिन पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 1 दिन पहले
Health & Fitness83 वर्षीय रोगी को अस्पताल जाने के लिए चार घंटे की ड्राइव करनी पड़ी 1 दिन पहले
TechnologyMeta की क्रेडिट रेटिंग AA- नकारात्मक में बदली, कैश फ्लो चिंताएँ 1 दिन पहले
Technologyबिनेंस हैक के पीछे नॉर्थ कोरिया के लैज़र ग्रुप 1 दिन पहले