देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 10 बार पढ़ी गई

इमरान खान पर 4 शूटर्स ने चलाई थी गोलियां:जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम का खुलासा, एक गिरफ्तार, 3 के बारे में जानकारी नहीं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की जांच कर रही जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) ने बड़ा खुलासा किया है। JIT के मुताबिक, इमरान खान पर एक नहीं बल्कि चार शूटर्स ने अलग-अलग जगह से गोलियां चलाई थीं।

Abhishek Raghuvanshi4 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हुए हमले की जांच कर रही जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम (JIT) ने बड़ा खुलासा किया है। JIT के मुताबिक, इमरान खान पर एक नहीं बल्कि चार शूटर्स ने अलग-अलग जगह से गोलियां चलाई थीं। इनमें से सिर्फ एक शूटर नवीद मेहर घटनास्थल से गिरफ्तार हुआ था। बाकी तीन शूटर कौन थे और उन्होंने किस बंदूक से गोलियां चलाईं, इसका पता नहीं लग सका है।

बता दें कि 3 नवंबर 2022 को लॉन्ग मार्च के दौरान खान पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय वह कंटेनर पर अपने समर्थकों से साथ खड़े हुए थे। हमले में उनके कई समर्थक भी घायल हुए थे।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
3 नवंबर 2022 को लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान पर हमला हुआ था जिसमें उन्हें 3 गोलियां लगी थीं।सुरक्षा बलों ने शूटर नवीद मैहर को मौके से गिरफ्तार किया था।

3 शूटर्स ने काफी ऊंचाई से गोलियां चलाईं
JIT के एक सदस्य के मुताबिक गिरफ्तार हुए नवीद के अलावा बाकी तीन शूटर्स ने काफी ऊंचाई से गोलियां चलाईं थीं। उन्होंने बताया- JIT की जांच लगभग पूरी हो गई है। पंजाब फॉरेंसिक साइंस एजेंसी से कुछ रिपोर्ट आना बाकी हैं। इसके बाद जांच रिपोर्ट जारी कर दी जाएगी।

हमले में 13 लोगों को लगी थीं गोलियां
JIT ने बताया कि हमले में खान को तीन गोलियां लगी थीं। हमले में कुल 13 लोग घायल हुए थे। JIT ने लॉन्ग मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामियां होने का भी जिक्र किया है। JIT का गठन पंजाब सरकार ने किया था। लाहौर के एडिशनल आईजी गुलाम महमूद डोगर को JIT का मुखिया बनाया गया था।

पॉलीग्राफ टेस्ट में फेल हुआ हमलावर नवीद
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गृहमंत्री ओमार सरफराज चीमा ने कहा था कि इमरान खान पर हुआ हमला एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने आगे कहा- नवीद एक प्रशिक्षित हत्यारा है और वो अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। नवीद पॉलीग्राफ टेस्ट में भी फेल हुआ था। उसने पुलिस को बताया था कि इमरान की रैली में अजान के समय DJ बज रहा था, इसलिए वह इमरान को मारना चाहता था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
फ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनावWorldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 1 दिन पहलेट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेशWorldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 दिन पहलेट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगायाWorldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 दिन पहलेट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दियाWorldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 8 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 8 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 8 दिन पहले
↑