देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
रजनीकांत ने PM मोदी के समर्थन में पोस्ट किया वीडियो, ट्विटर ने किया डिलीट
देश 11 बार पढ़ी गई

रजनीकांत ने PM मोदी के समर्थन में पोस्ट किया वीडियो, ट्विटर ने किया डिलीट

रजनीकांत ट्विटर के इस कदम के बाद भारत में #ShameOnTwitterIndia नाम से एक हैश टैग ट्रेंड होने लगा. लोग इस बारे में ट्विवर से वीडियो हटाने की वजह पूछने लगे नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

रजनीकांत

तस्वीरों में खबर3 फोटो
सुपर स्टार रजनीकांत ने PM मोदी के समर्थन में पोस्ट किया वीडियो मैसेज, ट्विटर ने किया डिलीट, ये है वजह

ट्विटर के इस कदम के बाद भारत में #ShameOnTwitterIndia नाम से एक हैश टैग ट्रेंड होने लगा. लोग इस बारे में ट्विवर से वीडियो हटाने की वजह पूछने लगे

नई दिल्ली. तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘जनता कर्फ्यू’का समर्थन करते हुए लोगों से घर में रहने की अपील की है. उन्होंने इसके लिए अपना वीडियो मैसेज ट्विटर (Twitter) पर अपलोड किया. लेकिन बाद में ट्विटर ने इसे हटा दिया. ट्विटर का आरोप है कि रजनीकांत कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लोगों तक गलत जानकारियां फैला रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में एक जगह उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस सिर्फ 14 घंटे ही जीवित रह सकता है. ट्विटर ने इस जानकारी को गलत मानते हुए पूरे वीडियो को ही हटा दिया.

ट्विटर के इस कदम के बाद भारत में #ShameOnTwitterIndia नाम से एक हैश टैग ट्रेंड होने लगा. लोग इस बारे में ट्विवर से वीडियो हटाने की वजह पूछने लगे. वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना वायरस किसी सतह पर सिर्फ 12 से 14 घंटे नहीं बल्कि पूरे एक दिन तक रह सकता है. इतना ही नहीं कई बार ये वायरस हफ्तों तक रहता है.

रजनीकांत का वीडियो ट्विट

रजनीकांत ने अपने संदेश में कहा, ‘भारत इस समय कोरोना फैलने के दूसरे चरण पर हैं. हमें पूरी कोशिश करनी है कि कोरोना अपने तीसरे चरण पर ना पहुंचने पाए. ये वायरस तीसरे चरण में पहुंचने के लिए 12 से 14 घंटे का समय लेता है. यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाया है.उन्होंने ये भी कहा कि जब इटली में ये संक्रमण अपने दूसरे चरण पर था तो किसी ने इसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया. इसी का नतीजा रहा कि हजारों की संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. हमें ऐसा भारत में नहीं होने देना है. हमें साथ मिलकर जनता कर्फ्यू का पालन करना है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना: इटली में एक दिन में 800 लोगों की मौत, फ्रांस में 112 लोगों की गई जान

कोरोना के डर से कहीं आपने तो बंद नहीं की म्युचूअल फंड्स SIP, जानें अब क्या

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 9:41 AM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Binance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरूTechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 10 घंटे पहलेApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्सLifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 22 घंटे पहलेइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभIndoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 22 घंटे पहलेसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोपIndia Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 22 घंटे पहलेGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz”LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 22 घंटे पहलेMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकारIndia NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 22 घंटे पहले2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवालIndia News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 22 घंटे पहलेडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्षMadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 23 घंटे पहले
↑