तेलंगाना के CM की बेटी ने नियमों को रखा ताक पर, कोरोना के खौफ के बीच दी पार्टी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कलवकुंतला कविता की फाइल फोटो TRS नेताओं ने मुख्यमंत्री की बेटी (Daughter) की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी जिला परिषद, मंडल परिषद और निजामाबाद नगरपालिका के पदाधिकारियों (जहां से कविता MLC का चुनाव लड़ने वाली हैं) को आमंत्रित किया गया था.
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कलवकुंतला कविता की फाइल फोटो
TRS नेताओं ने मुख्यमंत्री की बेटी (Daughter) की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी जिला परिषद, मंडल परिषद और निजामाबाद नगरपालिका के पदाधिकारियों (जहां से कविता MLC का चुनाव लड़ने वाली हैं) को आमंत्रित किया गया था.
हैदराबाद. कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर देश भर में व्याप्त डर के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) की बेटी कलवकुंतला कविता (Kalvakuntla Kavitha) ने हाल ही में हैदराबाद के एक रिसॉर्ट में एक डिनर पार्टी का आयोजन किया. जिसमें करीब 500 से ज्यादा लोग मौजूद रहे.
यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित किया गया जब मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने खुद आत्म-संयम (Self-restraint) की अपील की थी और लोगों से सोशल कॉन्टैक्ट में न आने की अपील की थी ताकि वायरस को रोका जा सके.
KCR की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया था पत्रकारों के 1-1 मीटर पर बैठने का प्रबंधबता दें कि कोरोना वायरस को WHO वैश्विक महामारी घोषित कर चुका है और इसके प्रसार को रोकने के लिए सोशल डिस्टेसिंग को जरूरत बता चुका है. भारत में Covid-19 के संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 298 हो चुकी है. जिसमें से 23 लोगों को अभी तक स्वस्थ किया जा चुका है. शनिवार को ही हुई मुख्यमंत्री KCR की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पत्रकारों के बैठने का प्रबंध, 1-1 मीटर की दूरी पर किया गया था.
TRS के टिकट पर निजामाबाद से MLC चुनाव लड़ना चाहती हैं कविता
बता दें कि कविता तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के टिकट पर निजामाबाद से एमएलसी का चुनाव लड़ने पर विचार कर रही हैं.
ऐसे में TRS नेताओं ने यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की बेटी की ओर से आयोजित किया था और इसमें सभी जिला परिषद, मंडल परिषद और निजामाबाद नगरपालिका के पदाधिकारियों (जहां से कविता MLC का चुनाव लड़ने वाली हैं) को आमंत्रित किया गया था. जिनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस पार्टी में पहुंचे हुए थे.
राज्य बीजेपी ने कार्यक्रम को लेकर TRS पर बोला हमला
इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया (social media) पर शेयर किया जा रहा है.
इस कार्यक्रम को लेकर राज्य के बीजेपी (BJP) नेताओं ने TRS पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि जब देश Covid-19 के प्रसार की ऐसी भयानक समस्या से जूझ रहा है उस समय ऐसे कार्यक्रम को आयोजित करने की क्या जरूरत थी.
यह भी पढ़ें: कोरोना से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रयासों की PM मोदी ने की सराहना
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 22, 2020, 12:17 AM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Technologyनियोक्लाउड कंपनियाँ: क्रिप्टो माइनिंग से एआई पर निर्भरता 25 मिनट पहले
LifestyleSir Patrick Stewart की मृत्यु, 86 वर्ष पर, कैप्टन पिकार्ड से परे 10 भूमिकाएँ 1 घंटा पहले
Lifestyleडैनी स्मिथ का पहला डेट: बम्बल पर मिले केव के साथ 2 घंटे पहले
BusinessBinance ने 90% $6.3 बिलियन चोरी के नुकसान को कवर किया, निकासी शुरू 3 घंटे पहले
Businessइयान थॉमस, सिटी ऑफ़ लंदन के प्रमुख, बने यूके के सबसे प्रभावशाली ब्लैक ब्रिटेन 4 घंटे पहले
Sportsपाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज़ फाइनल में फखर ज़मान के 127 से जीत हासिल की 4 घंटे पहले
SportsCardiff ने Ospreys को 26-0 से हराया, Bowen ने डबल ट्राई 4 घंटे पहले
Health & FitnessBetsi Cadawaladr स्वास्थ्य बोर्ड ने तीन अस्पतालों के आपातकालीन केंद्र बंद करने की योजना 5 घंटे पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 19 घंटे पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshगोटेगांव में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ पर मुख्यमंत्री की घोषणा 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshभोजपुर निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshमंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने 35 करोड़ रुपये में 6 नए विद्यालय बनाए 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshई-संजीवनी टेलीमेडिसिन: उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधोसंरचना और प्रशिक्षण पर जोर 19 घंटे पहले
MadhyaPradeshपोलिस मुख्यालय ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह और पौधे भेंट किए 19 घंटे पहले
LifestyleVisionQuest के प्रशंसकों के लिए अगला फ़िल्म: The Matrix 1 दिन पहले
Lifestyleफैशन ट्रेंड्स: DIY सॉक्स और कंबरबंड्स से वॉर्डरोब अपडेट 1 दिन पहले
BusinessDOJ ने अलास्का चुनाव में डैन सुलिवन के वोट अलग करने की माँग 1 दिन पहले
Businessहैलोवीन ट्रीट्स की बढ़ती कीमतें: अमेरिकी खरीदारों पर असर 1 दिन पहले
Sportsबिली सीयरल ने लीसेस्टर को बूस्ट दिया, ब्रिस्टल पर 22-16 की जीत 1 दिन पहले
Sportsमाखाचेव ने UFC 336 पर आखिरी मुकाबले की घोषणा की 1 दिन पहले
Health & Fitnessनॉर्दर्न आयरलैंड में मानसिक स्वास्थ्य कॉल-आउट नीति पर चिंता 1 दिन पहले
TechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 1 दिन पहले