मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ कांग्रेस ने दस्तावेज सहित आयकर विभाग में की शिकायत, केस दर्ज कर
राजपूत की बेनामी संपत्ति अटैच करने की मांग की कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आयकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा के नेतृत्व में आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बेनामी संपत्ति रखने के खिलाफ प्रामाणिक दस्तावेज़ बेनामी प्रोहिबिशन विंग के डिप्टी कमिश्नर श्री अवध बिहारी पंवार को सौंपते हुए शिकायत कर जांच किये जाने और संपत्ति जब्त किये जाने की मांग की।
- राजपूत की बेनामी संपत्ति अटैच करने की मांग की
- कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आयकर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के. के. मिश्रा के नेतृत्व में आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचकर मप्र शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा बेनामी संपत्ति रखने के खिलाफ प्रामाणिक दस्तावेज़ बेनामी प्रोहिबिशन विंग के डिप्टी कमिश्नर श्री अवध बिहारी पंवार को सौंपते हुए शिकायत कर जांच किये जाने और संपत्ति जब्त किये जाने की मांग की।
श्री मिश्रा ने शिकायत करते हुए कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत वर्ष 2020 से अब तक मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं। वर्ष 2020 से 2022 तक श्री राजपूत ने गैरकानूनी तरीके से अकूत दौलत अर्जित की है, जिसके जरिए उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई बेनामीदारों के नाम से अचल संपत्ति खरीदी है।
ऐसे ही एक प्रकरण में गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले के ग्राम भापेल में एक ज़मीन खरीदी है, जिसका सर्वे नंबर 1327/1, नाप 2.335 हेक्टेयर, पटवारी हल्का नंबर 19, आरएनएम नरयावली, विकास खंड राहतगढ़, तहसील एवं जिला सागर है, उन्होंने अपनी सास श्रीमती लाडकुंवर राजपूत पत्नी श्री विश्वनाथ सिंह राजपूत निवासी ग्राम गिरहानी, तहसील खुरई, जिला सागर, मध्य प्रदेश के नाम से रजिस्टर्ड सेल डीड के द्वारा जिसकी दिनांक 7 सितंबर 2021 एवं जिसका ई रजिस्ट्रेशन नंबर डच्33712021 A1761570 श्रीमती कल्पना सिंघई पत्नी स्वर्गीय सतीश कुमार सिंघई निवासी मकान नंबर 5, सत्यनारायण रापटा, चेत्यालय के करीब, तहसील एवं जिला सागर मध्य प्रदेश से खरीदी है। श्रीमती लाडकुंवर राजपूत एक गृहिणी हैं जिनकी उम्र 75 वर्ष है एवं उनका कोई स्वतंत्र आय का स्त्रोत नही है। इसलिए गोविंद सिंह राजपूत ने उक्त जमीन उनकी गैरकानूनी तरीके से अर्जित दौलत से खरीदी है।
इसलिए श्रीमती लाडकुंवर राजपूत इस संपत्ति की बेनामीदार हैं (जैसा कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट, 1988 के सेक्शन 2(10) में वर्णित है) एवं गोविंद सिंह राजपूत इसके बेनेफिशियल ओनर हैं (जैसा कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट,1988 के सेक्शन 2 (12) में वर्णित है)
श्री मिश्रा ने शिकायत में कहा कि श्री गोविंद सिंह राजपूत का बेनामी लेनदेन जो कि उन्होंने श्रीमती लाडकुंवर राजपूत के नाम से उक्त जमीन खरीदी है यह इस तथ्य से स्थापित होता है कि गोविंद सिंह राजपूत ने यह जमीन रजिस्टर्ड गिफ्ट डीड के द्वारा जिसकी दिनांक 29/8/2022 एवं ई रजिस्ट्रेशन नंबर डच्33712022 A1888219 है, अपने नाम ट्रांसफर करवा ली। यह गिफ्ट डीड स्थापित करता है कि यह बेनामी लेनदेन है जो कि द प्रोहिबिशन ऑफ बेनामी प्रॉपर्टी एक्ट,1988 के सेक्शन 2(9) के तहत वर्णित है और यह एक अपराध है सेक्शन 53 च्ठच्ज् एक्ट,1988 के तहत।
यह संज्ञान योग्य है कि ऐसे ही एक केस में इनकम टैक्स विभाग के बेनामी विंग द्वारा श्री एम. ए. खान (रिटायर्ड आईएएस) की बेनामी संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है जो कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी थीं।
इसलिए ऐसी ही कारवाई की अपेक्षा गोविंद सिंह राजपूत के केस में की जाती है, बिना इस बात से प्रभावित हुए कि श्री राजपूत मध्य प्रदेश शासन के मंत्री हैं।
इसी तरह गोविंद सिंह राजपूत ने ग्राम भापेल स्थित ज़मीन जिसका सर्वे नंबर 1322/1/1,1322/2,1323/1/1 एवं 1323/2 नाप 6.1120 हेक्टेयर, तहसील एवं जिला सागर, मध्य प्रदेश उनके साले एवं सास के नाम से दिनांक 7-8 सितंबर 2021 को खरीदी है एवम बाद में वही जमीन अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सविता सिंह को जुलाई-अगस्त 2022 में गिफ्ट करवा दी।यह बात जानकारी में रहे कि श्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल पक्ष के लोग इतने आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है कि वे एक ही साल में ये जमीन खरीद करके गोविंद सिंह जी को गिफ्ट कर दें। श्री गोविंद सिंह राजपूत के ससुराल पक्ष के लोगों की आय के स्त्रोत इतने नहीं है कि वे ऐसी जमीन खरीद सकें।
श्री मिश्रा ने मांग की कि शिकायत में वर्णित सभी सबूतों एवं तथ्यों के मद्देनजर शिकायत में वर्णित बेनामी संपत्तियां अटैच करें एवम श्री गोविंद सिंह राजपूत एवम उनके सहयोगियों पर कारवाई करें।
इस अवसर पर श्री मिश्रा के साथ प्रवक्तागण श्रीमती दीप्ति सिंह, आनंद तारण, अभिनव बरोलिया, अवनीश बुंदेला, रवि वर्मा,मिथुन सिंह अहिरवार, आनंद जाट सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले