पानी से सस्ता हुआ कच्चा तेल, आई 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट
कच्चे तेल के दामों में 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई है पिछले हफ्ते क्रूड की कीमतों में 11 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर 27 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए है.
पिछले हफ्ते क्रूड की कीमतों में 11 फीसदी की गिरावट आई है. ब्रेंट क्रूड के दाम गिरकर 27 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए है. इस भारी गिरावट के बाद कच्चा तेल पानी से भी सस्ता हो गया है.
आपको बता दें कि भारत अपनी जरूरत के 83 फीसदी से अधिक कच्चा तेल आयात करता है और इसके लिए इसे हर साल 100 अरब डॉलर देने पड़ते हैं. कमजोर रुपया भारत का आयात बिल और बढ़ा देता है और सरकार इसकी भरपाई के लिए टैक्स दरें ऊंची रखती है.
ये भी पढ़ें-जनता कर्फ्यू: न चलेगी ट्रेन और न ही उड़ेगी फ्लाइट, जानें क्या-क्या होगा बंद
पानी से भी सस्ता हुआ कच्चा तेल- एंजेल कमोडिटी (Angel Commodity) की रिपोर्ट के मुताबिक, कीमतों के लिहाज से देखें तो एक लीटर कच्चा तेल का दाम एक लीटर पैकेज्ड पानी की बोतल से भी नीचे पहुंच गया है.
दुनिया में सबसे ज्यादा कच्चा तेल निर्यात करने वाला देश सऊदी अरब है. उसने एक साल में 182.5 अरब डॉलर का कच्चा तेल निर्यात किया. कुल कच्चे तेल के निर्यात में उसकी हिस्सेदारी 16.1% है.
मौजूदा रेट के मुताबिक एक बैरल कच्चा तेल भारतीय रुपये में 2000 रुपये का पड़ रहा है. एक बैरल में 159 लीटर होते हैं. इस तरह से देखें तो एक लीटर क्रूड का दाम 13 रुपये प्रति लीटर से भी कम पड़ रहा है. वहीं अगर, देश में पैकेज्ड पानी की एक बोतल का दाम देखें तो 20 रुपये है.
अब सवाल उठता है कि क्या और सस्ता होगा पेट्रोल-डीज़ल इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पेट्रोल के दाम कई चीजों से तय होते है. इसमें एक कच्चे तेल भी है. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट के बावजूद भारत में उस अनुपात में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्यों नहीं घटतीं? इसकी दो बड़ी वजह है-
पहली वजह-भारत में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाला भारी टैक्स है. वहीं, दूसरी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी है. आपको बता दें कि पेट्रोल पर फिलहाल 19.98 रुपये एक्साइज ड्यूटी लगती है. वैट के तौर पर 15.25 रुपये वसूले जाते है.
पेट्रोल पंप के डीलर को 3.55 रुपये कमीशन दिया जाता है. राज्यो में वैट की दरें अलग-अलग हैं. यह रेंज 15 रुपये से लेकर 33-34 रुपये तक है. इसलिए राज्यों पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी अलग-अलग हैं. एक लीटर डीजल पर यह टैक्स लगभग 28 रुपये का पड़ता है. यानी पेट्रोल-डीजल की कीमत का आधा से ज्यादा हिस्सा टैक्स का है.
दूसरी वजह यानी रुपये की कमजोरी की बात करते हैं. इकनॉमी में लगातार गिरावट के साथ ही हमारा रुपया भी लगातार कमजोर होता जा रहा है. दिसंबर 2015 में हम एक डॉलर के बदले 64.8 रुपये अदा करते थे. लेकिन अब ये 74 रुपये से ज्यादा हो गया हैं. सीधे-सीधे 15 फीसदी अधिक कीमत देनी पड़ रही है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय क्रूड हमारे लिए सस्ता होकर भी महंगा पड़ रहा है और विदेशी मुद्रा भंडार के लिए यह बोझ बना हुआ है.
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मनी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 21, 2020, 2:41 PM IST

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 19 मिनट पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 12 घंटे पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 12 घंटे पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 12 घंटे पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 12 घंटे पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 12 घंटे पहले
India Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 12 घंटे पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 13 घंटे पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 13 घंटे पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 14 घंटे पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 14 घंटे पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 1 दिन पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 1 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 1 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 दिन पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 1 दिन पहले
