थाईलैंड की राजकुमारी को मॉर्निंग वॉक में आया हार्ट अटैक:अस्पताल में भी नहीं आया होश, सोशल मीडिया पर चल रही मौत की अफवाह
थाईलैंड की राजकुमारी बजराकितियाभा को कुत्ते के साथ दौड़ते समय हार्ट अटैक आ गया जिससे वे बेहोश हो गईं। उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
थाईलैंड की राजकुमारी बजराकितियाभा को कुत्ते के साथ दौड़ते समय हार्ट अटैक आ गया जिससे वे बेहोश हो गईं। उन्हें सीपीआर दिया गया लेकिन कोई असर नहीं हुआ। जिसके बाद उनके पिता और राजा वजीरालोंगकोर्न उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए बैंकॉक के पाक चोंग नाना अस्पताल लेकर गए।
रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में इलाज के बाद भी राजकुमारी को होश नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाह तैर रही हैं। राजकुमारी थाईलैंड की राजगद्दी की अगली वारिस हैं। राजा के बाद उनका गद्दी पर बैठना तय माना जा रहा था। वे आस्ट्रिया में थाईलैंड की राजदूत के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
राजकुमारी को मशीन के जरिए रखा जा रहा जिंदा
राजकुमारी बुधवार सुबह खाओ याई नेशनल पार्क में कुत्ते के साथ दौड़ रही थीं। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें एक घंटे तक सीपीआर दिया गया लेकिन होश नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में उन्हें ईसीएमओ मशीन पर रखा गया है। जिसका मतलब है उन्हें मशीन की मदद से जिंदा रखा जा रहा है।
गंभीर परिस्थितियों में ईसीएमओ मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पहले खून को शरीर से बाहर मशीन में भेजा जाता है। मशीन खून से कॉर्बनडॉई ऑक्साइड को अलग करती है और ऑक्सीजन वाले खून को वापस शरीर में भेज देती है। इस प्रक्रिया में खून लंग्स और हार्ट में नहीं जाता है जिससे उन्हें ठीक होने के लिए जरूरी समय मिल जाता है।
समिट बीच में छोड़कर देश लौटे पीएम
शाही परिवार ने बयान जारी कर बताया है कि राजकुमारी को होश नहीं आया है। लेकिन उनके मौत की पुष्टि नहीं की है। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओछा ब्रसेल्स में चल रही ईयू-आसियान समिट को बीच में छोड़कर देश वापस आ गए हैं।
गद्दी को लेकर बढ़ेंगी मुश्किलें
राजकुमारी बजराकितियाभा की मौत होने की स्थिति में थाईलैंड की राजगद्दी के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। राजकुमारी राजा की ऐसी इकलौती संतान हैं जिन्हें किसी शाही महिला ने जन्म दिया है। राजा के बाकी बच्चों को सामान्य महिलाओं ने जन्म दिया है। वहीं सिर्फ राजकुमार दीपांगकोर्न को ही राजा के पुत्र के रूप में मान्यता मिली है। लेकिन दीपांगकोर्न को ऑटिज्म नाम की बीमारी है। ऐसे में माना जा रहा था कि राजकुमारी ही आगे चलकर गद्दी संभालेंगी या भाई की संरक्षक के तौर पर काम करेंगी। लेकिन उनकी मौत होने पर राजा की बहन सिरिनधोर्न राजगद्दी की अगली वारिस बन सकती हैं।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले


