UN के महिला आयोग से निकाला गया ईरान हिजाब के खिलाफ प्रदर्शनों को दबाने पर अमेरिका ने लिया एक्शन, भारत ने नहीं किया समर्थन
ईरान को हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को बर्बरता से दबाने की सख्त सजा मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महिलाओं के लिए बने एक आयोग से बुधवार को उसे निकाल दिया गया ।
ईरान को हिजाब विरोधी प्रदर्शनों को बर्बरता से दबाने की सख्त सजा मिली है। संयुक्त राष्ट्र संघ के महिलाओं के लिए बने एक आयोग से बुधवार को उसे निकाल दिया गया । दरअसल महिलाओं के अधिकारों के हनन हवाला देते हुए अमेरिका ने UN की इकॉनोमिक एंड सोशल काउंसिल में ईरान के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया था।
इसमें सिफारिश की गई थी की ईरान को यूएन के महिला आयोग से निकाल दिया जाना चाहिए। इस प्रस्ताव पर 54 देशों के सदस्यों वाली काउंसिल ने वोटिंग की जिसका 29 देशों ने समर्थन किया। जबकि रूस समेत 8 देशों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया। वहीं भारत समेत 16 देश अनुपस्थित रहे।
अमेरिका ने कहा, ईरान UN के महिला आयोग पर धब्बा
यूएन में अमेरिकी राजदूत लिंडा थोमस ने इकॉनोमिक और सोशल काउंसिल में प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले कहा कि ईरान महिला आयोग की विश्वसनीयता पर धब्बा है, इसे आयोग से निकाल देना ही सही होगा। जबकि UN में ईरान के राजदूत आमिर सैयद इरावनी ने अमेरिका के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले को गैरकानूनी बताया है।
रूस ने दिया ईरान का साथ
एक तरफ जहां भारत ईरान के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव में वोट देने से अनुपस्थित रहा वहीं रूस ने इसका जमकर विरोध किया है। रूस के राजदूत ने भी इसे गैरकानूनी बताया। रूस ने कहा कि ईरान को इस आयोग से निकालने से पहले यूएन के लीगल एक्सपर्ट का ओपिनियन लिया जाना चाहिए था।
1946 में बना था UN का महिला आयोग
महिलाओं के अधिकारों को लेकर साल 1946 में यह आयोग बनाया गया था। इस मुख्य काम लैंगिक समानता औऱ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह आयोग हर साल मार्च में एक बैठक करता है जिसमें पूरी दुनिया में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाती है।
हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 450 लोगों की मौत
ईरान में पुलिस कस्टडी में हुई महसा अमिनी की मौत के बाद राजधानी तेहरान में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अभी तक 450 लोगों की जान जा जुकी है। साथ ही इन प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए ईरान ने दो लोगों सरेआम फांसी पर भी लटकाया है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

