देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 9 बार पढ़ी गई

अमेरिका में पुलिस की टोपी पहन की डकैती:पुलिस ने पकड़ा तो बोला, बोर हो रहा था तो मन बहलाने के लिए की लूट

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को यह कहकर चौंका दिया कि उसने दो डकैतियों की वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वो उस समय बोर हो रहा था।

Abhishek Raghuvanshi12 दिसंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिका के फ्लोरिडा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पुलिस को यह कहकर चौंका दिया कि उसने दो डकैतियों की वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि वो उस समय बोर हो रहा था।

फ्लोरिडा की पुलिस ने हाल ही में इस व्यक्ति को गैस स्टेशन और बैंक में डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूछताछ के दौरान उसने इस बात का खुलासा किया।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
डैकेती के समय कुछ नहीं बोलता था आरोपी केवल नोट पर अपनी सारी बात लिख देता था।

पुलिस की कैप पहनकर की थी लूट

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक 45 साल के आरोपी डकैत निकोलस जापटेर ने डकैती की घटना को अंजाम देते हुए पुलिस की काली टोपी और चश्मा पहना हुआ था। उसने पहली डकैती 5 दिसंबर को सुबह साढ़े 9 बजे के करीब एक बैंक में की थी। डकैती को अंजाम देते हुए निकोलस ने एक नोट पर एसॉल्ट और मनी लिखा और उसे वहां मौजूद कर्मचारी को पकड़ा दिया। बैंक से पैसा मिलने के बाद वो वहां से भाग गया।

नोट पर लिखा सारे रुपए मुझे दे दो

अपनी पहली डकैती के दो दिन बाद उसने अपनी दूसरी डकैती को अंजाम दिया। 7 दिसंबर को करीब शाम के सात बजे वो एक गैस स्टेशन पर पहुंचा। वहां मौजूद क्लर्क को उसने एक नोट दिया जिस पर लिखा था कि सारे रूपए और दो सिगरेट मुझे दे दो। लूट की जानकारी के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो जैपाटर-लैमाड्रिड चोरी के पैसे और सिगरेट के साथ स्टोर के बाहर ही खड़ा था।

डकैती कर गलती मान ली

अपनी गिरफ्तारी के बाद, उसने ऑरलैंडो पुलिस के सामने अपनी गलती को स्वीकार किया और बताया कि उसने डकैती इसलिए की थी क्योंकि वह ऊब गया था। आरोपी का यह जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी पुलिसकर्मी दंग रह गए।

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
यूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाहीWorldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहलेडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल कियाWorldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहलेकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असरWorldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहलेChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम काTechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहलेट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दियाWorldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगीWorld2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहलेट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणामWorldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहलेनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट कियाWorldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
विवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेदWorldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहलेअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमानIndia Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहलेयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँWorldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहलेहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवादWorldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहलेआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा कियाWorldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहलेलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या?Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहलेइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांगWorldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहलेहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दियाWorldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले
↑