देश की बात, आपके शहर से
Indore19°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 6 बार पढ़ी गई

Corona के कहर के बीच सितारों की जनता से अपील, – 'सतर्क रहें सुरक्षित रहें'

कोरोना वायरस के चलते अपारशक्ति खुराना और शेखर सुमन ने अपने फैंस से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है.

Abhishek Raghuvanshi20 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Corona के बीच अपारशक्ति खुराना ने लिखी दिल छू लेने वाली कविता, शेखर सुमन ने लोगों से की ये अपील...

कोरोना वायरस के चलते अपारशक्ति खुराना और शेखर सुमन ने अपने फैंस से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है.

अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने कोरोना (Corona) के बढ़ते प्रकोप और इन दिनों काम से मिली छुट्टी के चलते एक दिल को छू लेने वाली कविता लिखी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

मुंबई : कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते कई बॉलीवुड हस्तियां फैंस को सुरक्षित रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील कर रही हैं. एक तरफ जहां बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने खुद को अपने-अपने घरों में कैद कर लिया तो वहीं अपने फैंस से भी सोशल गैदरिंग से दूर रहने को कह रहे हैं. इस बीच अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) ने अपने अंदाज में News18 के दर्शकों के लिए संदेश दिया है. अपारशक्ति खुराना ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप और इन दिनों काम से मिली छुट्टी के चलते एक दिल को छू लेने वाली कविता लिखी है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही है.

अपारशक्ति कहते हैं, “मैं ना चाहते हुए भी इस महामारी के पॉजिटिव पक्ष की तरफ देखने से खुद को नहीं रोक पा रहा हूं. यह हमें धीमा कर रहा है और चूहे की दौड़ से डिस्कनेक्ट कर रहा है और हमें खुद से और दूसरों से जोड़ रहा है. चलो थम जाओ, पैनिक मत हो और उम्मीद करें कि हम इस परिस्थिति से मजबूती के साथ उभरें.”

वहीं एक्टर शेखर सुमन ने भी कोरोना वायरस के बढ़ते असर को देखते हुए अपने फैंस से अपील की है कि वह इससे बचकर रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें. News18 से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस को गम्भीरता से लें और भीड़ भाड़ वाली जगह जाने से बचें. साफ सफाई का खासतौर से खयाल रखें और इसके अलावा किसी से हाथ कतई ना मिलाएं.

इसके साथ ही शेखर सुमन ने लोगों से भीड़ भाड़ वाले इलाकों में होने के दौरान मास्क पहनने की भी अपील की. यही नहीं कोरोनावायरस पर आए सरकार के फैसले पर उन्होंने जनता से सरकार का सहयोग करने और सावधानी बरतते हुए अपना खयाल रखने को भी कहा है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 20, 2020, 3:15 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
कानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्मानाIndoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 17 घंटे पहलेवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगाDelhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 17 घंटे पहलेहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयनLifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 17 घंटे पहलेIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौतीDelhiIRCTC घोटाला: लालू प्रसाद यादव की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब, PMLA आरोप तय करने को दी चुनौती 17 घंटे पहलेसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकारDelhiसरकारी वकीलों की कमी से जमानत मामलों और ट्रायल पर असर: दिल्ली हाईकोर्ट, राज्य पर लगा ₹5,000 का जुर्माना रोकने से इनकार 17 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहेंDelhiसुप्रीम कोर्ट ने AG से कहा: केंद्र सरकार से NCLT को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहें 17 घंटे पहलेभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा!Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 17 घंटे पहलेदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौरIndoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 17 घंटे पहले
↑