अमेरिकी वीजा की लंबी वेटिंग:वेरिफिकेशन स्टांप लगवाने के लिए 12 महीने का इंतजार; वियतनाम होकर US लौट रहे भारतीय
भारतीयों के लिए ड्रीम अमेरिका मुसीबतों का सबब बनता जा रहा है। वहां घूमने के इच्छुक लोगों के लिए टूरिस्ट वीजा के इंटरव्यू अपॉइंटमेंट की वेटिंग बढ़कर अब 30 महीने पार हो चुकी है। ये परेशानी तो जाने के लिए है।
भारतीयों के लिए ड्रीम अमेरिका मुसीबतों का सबब बनता जा रहा है। वहां घूमने के इच्छुक लोगों के लिए टूरिस्ट वीजा के इंटरव्यू अपॉइंटमेंट की वेटिंग बढ़कर अब 30 महीने पार हो चुकी है। ये परेशानी तो जाने के लिए है।
दूसरी ओर, अमेरिका में वर्क वीजा लेकर गए भारतीयों के लिए अब घर लौटना भी मुश्किल भरा है। अगर कोई भारतीय अपने परिजन से मिलने के लिए बीच में भारत आ जाए, तो अमेरिका लौटने के लिए उसे अपने वीजा पर वेरिफिकेशन की मुहर लगवानी पड़ती है। इस कारण अमेरिका लौटने की वेटिंग भी 12 महीने तक पहुंच चुकी है। जल्द स्टांप लगवाने के लिए भारतीय वियतनाम का रुख कर रहे हैं।
वापसी में ज्यादा परेशानी
पता चला है कि अमेरिका में स्किल्ड वर्करों से ऐसे कई भारतीय मिलते हैं, जो बताते हैं कि वीजा स्टांप कराने की औपचारिकता से घबराकर वे परिजन से मिलने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं। देश में भी वीजा एजेंटो के सामने ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें एच1बी वीजा धारक अमेरिका से आ तो गए, लेकिन अब वापसी के लिए वीजा पर वेरिफिकेशन की मुहर नहीं लगवा पा रहे हैं।
वीजा एजेंट मनमाने पैसे वसूल रहे
अमेरिका से आए ऐसे लोगों के सामने दो ही हालात हैं। पहला- वे या तो प्राइवेट वीजा एजेंटों के हाथों ठगे जा रहे हैं, जो प्रति पासपोर्ट स्टांप लगवाने के लिए 25 से 30 हजार रुपए वसूल रहे हैं। दूसरा- ऐसे देशों की ओर रुख कर रहे हैं, जहां अमेरिकी दूतावास में स्टांपिंग के लिए वेटिंग कम है। वियतनाम ऐसे विकल्प के रूप में उभरा है। वहां इस औपचारिकता को पूरा करने में सिर्फ 7 से 10 दिन ही लगते हैं।
वियतनाम में बढ़ रही भारतीय टूरिस्ट की संख्या
इसी कारण भारत से वियतनाम जाने वाले पर्यटकों की संख्या में इस साल भारी उछाल आया है। वियतनाम के पर्यटन ऑफिस के आंकड़ों के अनुसार इस साल भारत से वहां जाने वाले पर्यटकों की संख्या हर महीने 51 प्रतिशत बढ़ी है। अक्टूबर में ही भारत से 20 हजार से अधिक पर्यटक वहां गए। इस साल अक्टूबर तक ये संख्या 82 हजार के पार पहुंच चुकी है।
अमेरिका का आश्वासन- वीसा बढ़ाने के कदम उठाए
अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने वीजा की स्थिति में सुधार के बारे में कई कदम उठाए जाने की बात कही। अधिकारियों ने बीते हफ्ते कहा था कि अमेरिकी वीजा जारी करने की वेटिंग में 2023 की गर्मियों तक गिरावट आने की उम्मीद है। यह संख्या लगभग 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
वीजा देने के लिए लंबे इंतजार को ध्यान में रखकर अमेरिका और अधिक कर्मियों की भर्ती और “ड्रॉप बॉक्स” सुविधाओं को बढ़ाने समेत कई पहल कर रहा है। दूसरी ओर, वीजा एजेंटों का कहना है कि अमेरिका के लिए बी1बी2 वीजा हासिल करने का अपॉइंटमेंट वेटिंग 30 महीने के पार पहुंच गया है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले



