देश की बात, आपके शहर से
Indore22°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsMadhyaPradesh
मध्यप्रदेश 0 बार पढ़ी गई

खोए हुए पुत्र की मन्नत मांगने आए महाकाल, वहीं मिला पुत्र: पिता ने कहा- बाबा ने आशीर्वाद देने उज्जैन को बुलाया

इसे चमत्कार कहे या संयोग… एक भक्त 800 किलोमीटर दूर से उनके दर पर पहुंचता है। अपने लापता बेटे को मिलाने की मन्नत करता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की।

Abhishek Raghuvanshi12 नवंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इसे चमत्कार कहे या संयोग… एक भक्त 800 किलोमीटर दूर से उनके दर पर पहुंचता है। अपने लापता बेटे को मिलाने की मन्नत करता है। फिर कुछ ऐसा होता है, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की। उसका खोया हुआ बेटा उसकी आंखों के सामने होता है।

किसी फिल्म की तरह लगने वाली ये कहानी उत्तरप्रदेश के कासगंज के रहने वाले श्रीकृष्ण कुमार की है। 5 महीने पहले मानसिक रूप से कमजोर उनका बेटा अचानक लापता हो गया था। परिवार ने उसे बहुत खोजा, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। बेटे के गुम हो जाने से दुखी पिता ने सबकुछ भगवान महाकाल पर छोड़ दिया। वह बाबा महाकाल से बेटे को मिलाने की गुहार लगाने यूपी से उज्जैन पहुंचे।

महाकाल दर्शन के कुछ देर बाद ही उनका खोया हुआ बेटा उनकी आंखों के सामने आ जाता है। बेटे को पाकर पिता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़ते है। पिता बस इतना ही कह पाए कि भगवान महाकाल ने आशीर्वाद देने के लिए ही उज्जैन बुलाया था।

गुम हुए युवक का नाम पंकज (उम्र- 17 साल) है, जो कि यूपी के रामसिंहपुरा सोरो जिला कासगंज का रहने वाला है। उसके पिता श्रीकृष्ण कुमार मजदूरी करते हैं। पंकज 5 भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा है। वह मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। बेटे की हालत को देखकर पिता ने कई डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ।

ऐसे लापता हुआ था पंकज…
पिता ने बताया कि पांच महीने पहले पंकज छत पर सो रहा था। सुबह उठे तो वह नजर नहीं आया। मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण हम परेशान हो गए। उसे पहले तो गांव में, फिर आसपास के जिलों में खोजा। नहीं मिलने पर अलीगढ़, बरेली और दिल्ली में रहने वाले परिजनों के घर भी उसे खोजते हुए पहुंचे। हालांकि उसका कहीं पता नहीं चला।

महाकाल की चौखट पर ऐसे पहुंचा पिता
उत्तर प्रदेश से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे पवन समाधिया ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शनों के लिए हम आ रहे थे। खेत पर काम करने वाले श्रीकृष्ण ने बेटे के गुम होने के बारे में जानकारी दी थी। उसने बताया था कि उसके परिवार ने बेटे के मिलने पर बाबा महाकाल के दर्शन की मन्नत मांगी है। मैंने सोचा उसे भी ले चलूं। दर्शनों के साथ वह बेटे पंकज के लिए भगवान महाकाल से कामना कर लेगा। बेटे को पाने के लिए बाबा का आशीर्वाद लेने वह भी हमारे साथ आ गया।

आश्रम तक पहुंचने की कहानी भी जान लीजिए
समाधिया ने बताया कि वे उज्जैन आते-जाते रहते हैं। उन्हें किसी ने बताया था कि अंकित ग्राम स्थित सेवाधाम आश्रम में बेसहाराओं को पनाह दी जाती है। यहां पहुंचकर हमने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन किए फिर सोचा श्रीकृष्ण इतनी दूर आया है तो क्यों न एक बार आश्रम में जाकर पता कर लें। हम शहर से 14 किमी दूर आश्रम पहुंचे और संस्थापक सुधीर भाई गोयल से मिले। फोटो दिखाते हुए बताया कि 5 महीने पहले बेटा खो गया था। इसके बाद जो पता चला उससे श्रीकृष्ण की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण का खोया बेटा पिछले तीन महीने से इसी आश्रम में रह रहा है।

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल से आशीर्वाद लेकर पंकज अपने पिता के साथ अपने घर लौटा।
अब जान लीजिए आश्रम तक कैसे पहुंचा पकंज?

मानसिक रूप से कमजोर पंकज 29 जुलाई 2022 को उज्जैन में हीरा मील की चाल रोड पर दयनीय हालत में पड़ा हुआ था। उसे देख चाइल्ड-लाइन ने देवास गेट पुलिस को सूचना दी। बच्चे को बाल कल्याण समिति उज्जैन में प्रस्तुत किया गया। यहां से सेवाधाम आश्रम द्वारा संचालित श्री रामकृष्ण बालगृह में भेज दिया गया। तब बच्चे के हाथ पर चोट लगी हुई थी। काफी प्रयास के बाद उसने अपना नाम पंकज निवासी उत्तरप्रदेश बताया था। यहां तक आने का जरिया पूछने पर इतना ही बता पाया था कि वह ट्रेन में सवार हुआ था, उसके बाद नीचे गिरा। उज्जैन कैसे पहुंचा, उसे नहीं पता। हां उसने अपने हाथ में उज्जैन आकर महाकाल लिखवाया था।

महाकाल दर्शन करने आए और बेटा मिल गया
सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि बुधवार को सुबह-सुबह आश्रम के मुख्य द्वार पर उत्तर प्रदेश के कुछ लोग पूछताछ के लिए आए थे। उन्होंने मुझसे मिलने की इच्छा जताई। बातचीत में उन्होंने पांच महीने पहले बेटे के खो जाने का जिक्र किया। फोटो भी साथ लेकर आए थे। मैंने फोटो देखकर बताया कि वह इसी आश्रम में है।

सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने पिता-पुत्र को उनके घर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया।
महाकाल का आशीर्वाद मिल गया

बेटे से मिलते ही पिता श्रीकृष्ण की आंखों से खुशी के आंसू छलक आए। उसके पास आते ही उन्होंने उसे गले से लगा लिया। उन्होंने सुधीर भाई को धन्यवाद करते हुए कहा- आपने मेरे घर से भी ज्यादा अपने बालक समान बेटे को सुरक्षा दी। भगवान महाकाल की कृपा से बेटे का पूरा जीवन ही बदल गया है। यह चमत्कार है। बाबा महाकाल ने आशीर्वाद देने ही उज्जैन बुलाया था। इसके बाद दोनों अपने घर के लिए रवाना हो गए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
औद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 6 दिन पहले
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेजMadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 7 दिन पहलेसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshसीएम फेलोज, विकास गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
↑