ब्रिटन में रहने वाले भारतवंशियों को PM सुनक से उम्मीद:ऋषि ब्रिटेन की आर्थिक सेहत सुधारें, भारतीय प्रवासियों के लिए राह खोलें
ब्रिटेन और भारत ऐतिहासिक दौर का साक्षात कर रहे हैं। पहली बार भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला है। उम्मीदें और चुनौतियों की लंबी लिस्ट सुनक के सामने है।
ब्रिटेन और भारत ऐतिहासिक दौर का साक्षात कर रहे हैं। पहली बार भारतवंशी ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला है। उम्मीदें और चुनौतियों की लंबी लिस्ट सुनक के सामने है। ब्रिटेन में रहने वाले भारतवंशियों का मानना है कि सुनक के सामने सबसे बड़ी चुनौती ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति को सुधारना है। ब्रिटेन में लोग महंगाई से त्रस्त हैं।
भारतीयों को ब्रिटेन में आने की राह आसान हो
भारतवंशियों का कहना है कि भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को भी जल्द होना चाहिए। ब्रिटेन के शहर ब्रिस्टल में रेस्टोरेंट चलाने वाले सिद्धार्थ शर्मा, सुनक सरकार की इमिग्रेशन पॉलिसी का समर्थन नहीं करते। उनका कहना है कि ब्रिटेन में आने वाले परिवार पुरानी इमिग्रेशन पॉलिसी के कारण आज बेहतर स्थिति में पहुंच रहे हैं। भारतीयों को ब्रिटेन में आने की राह आसान बनाई जानी चाहिए।
लोग शायद सुनक को पीएम नहीं चुनते
नई दिल्ली से ब्रिटेन गए एक आईटी एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आम जनता वोटिंग करती तो उन्हें संदेह है कि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन पाते। उन्होंने रेडियो टॉक शो पर एक कॉलर को कहते सुना कि जब ब्रिटेन में ज्यादातर लोग श्वेत हैं तो सुनक कैसे प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
साथ ही ये उम्मीद भी जताते हैं कि सुनक प्रॉपर्टी मार्केट और अर्थव्यवस्था पर भी काम करेंगे। वो कहते हैं कि सुनक के रास्ते में कई चुनौतियां हैं। उन्हें सांसदों का साथ नहीं मिलेगा तो कोई भी पॉलिसी पर काम आगे नहीं बढ़ पाएगा।
सभी के साथ सामान्य व्यवहार हो
पश्चिमी लंदन में रह रही भारतीय मूल की एक ब्रिटिश महिला ने कहा कि सुनक के पीएम बनने से उन्हें कोई खास महसूस नहीं होता। वह बस चाहती हैं कि ऋषि सुनक सभी ब्रिटिश नागरिकों के साथ समान व्यवहार करें और उनके लिए अच्छा काम करें। क्योंकि यदि सुनक कोई भी गलती करते हैं तो ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों को बिना किसी कारण के निशाना बनाया जाएगा।
कुछ नस्लवादी ब्रिटिश लोगों को सुनक के प्रधानमंत्री बनने से खुशी नहीं हुई है। श्वेत नस्लवादी ब्रिटिश लोगों को सुनक के द्वारा की गई किसी भी गलती का इंतजार है।
जॉनसन और लिज ट्रस के राजनीतिक दांवपेच भी सुनक के लिए चुनौती
सुनक ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में वित्तमंत्री के रूप में काम किया था। जॉनसन के खिलाफ इस्तीफों के रूप में शुरू हुई बगावत में सुनक आगे रहे थे। तब जॉनसन कैंप ने सुनक को गद्दार कहा था। इसके बाद कुछ समय के लिए प्रधानमंत्री रहीं लिज ट्रस ने भी पीएम पद की दौड़ के दौरान सुनक के बैकग्राउंड के मुद्दे को उछाला था।
अब जबकि सुनक प्रधानमंत्री बन गए हैं जॉनसन और ट्रस की ओर से सुनक के विरुद्ध राजनीतिक दांवपेच शुरू हो गए हैं। हाल में मिस्र में कॉप-27 की बैठक में सुनक ने जाने से इनकार किया तो जॉनसन ने तुरंत वहां ब्रिटिश प्रतिनिधि के रूप में जाने की हामी भर दी। ट्रस कैंप की ओर से सुनक के मंत्री गैविन विलियमसन के खिलाफ मोर्चा खोलने के कारण गैविन को इस्तीफा देना पड़ा है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले

