
प्रेमी द्वारा प्रेमिका का गला रेत कर हत्या करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है यह पूरा मामला 5 नवंबर का है जहां जबलपुर के मेखला रिसॉर्ट में एक युवती की खून से सनी हुई लाश बरामद हुई थी जिसके बाद जांच में पता चला कि युवती के साथ एक युवक रिसोर्ट के रूम नंबर 5 में रुका था जिसका नाम अभिजीत पाटीदार बताया जा रहा है घटना के कुछ दिन बाद ही युवक द्वारा खुद वीडियो वायरल किया गया था जिसमें वह लड़की की हत्या करने के बाद वीडियो बनाता नजर आ रहा है और कहता दिख रहा है कि बेवफाई नहीं करने का पुलिस द्वारा बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है मृत युवती का नाम शिल्पा झारिया 21 वर्षीय भोखा देवरी गांव बताया जा रहा है शिल्पा जबलपुर में ही एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी और जबलपुर में ही किराए के मकान में रह रही थी शिल्पा के प्रेमी अभिजीत और शिल्पा के बीच कुछ समय से अनबन चल रही थी जिसके बाद उसके प्रेमी ने शक में उसकी हत्या कर डाली हत्या के बाद से ही युवती का सोशल मीडिया अकाउंट है लगातार एक्टिव आ रहा था जिसमें फोटो बार-बार अपलोड कर डिलीट किए जा रहे थे

आरोपी युवक अभिजीत पर एक धोखाधड़ी का भी प्रकरण चल रहा है जिसमें कुछ महीने पहले उसके द्वारा एक पीड़ित के साथ कई लाखों रुपए की धोखाधड़ी भी की गई थी
