मोरबी पुल हादसे के पीड़ित परिवारजनों से मिलते प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ मोरबी में घटनास्थल का दौरा किया. पीएम मोदी ने यहां में उन लोगों से भी मुलाकात की, जिन्होंने पुल टूटने के कारण मच्छू नदी में गिरे लोगों को बचाने में मदद की थी. प्रधानमंत्री इसके बाद मोरबी सिविल अस्पताल पहुंचे और यहां घायलों का हालचाल जाना. प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचे. इसके बाद वह उन 26 परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, जिन्होंने इस हादसे में अपने परिजनों को खो दिया.

आपको बता दें कि 30 अक्टूबर की शाम मच्छु नदी पर बना 140 साल पुराना मोरबी केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था. इस हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई, 200 से अधिक को रेस्क्यू किया गया. दुर्घटना में घायल 14 लोग अब भी मोरबी सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैं. इस बीच मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. अरविंद केजरीवाल और दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस्तीफे की मांग की है.
वहीं इस हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नवंबर को राज्यव्यापी शोक की घोषणा की है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया, ‘गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है. राज्य में (राष्ट्रीय) ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा.’
राजकोट रेंज आईजी अशोक यादव ने कहा, ‘हमारी प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तकनीकी और संरचनात्मक खामियों, जिनमें प्रमाणीकरण के साथ-साथ रखरखाव के कुछ मुद्दे शामिल हैं, के कारण यह त्रासदी हुई.’ रविवार रात से शुरू हुआ राहत व बचाव कार्य सोमवार पूरे दिन चला. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड के अलावा भारतीय सेना, कोस्ट गार्ड, गरुड़ कमांडो की टीमें भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रहीं. इससे पहले पीएम मोदी ने सोमवार शाम राजधानी गांधीनगर स्थित राजभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, गुजरात के मुख्य सचिव और डीजीपी सहित गृह विभाग और गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 489 दिन पहले
Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 489 दिन पहले
Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 547 दिन पहले
Gujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 596 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 820 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratदिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर? 821 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 821 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 821 दिन पहले