कौन हैं ब्रिटेन में ‘दिवाली धमाका’ करने वाले नए PM ऋषि सुनक, जिन्होंने UK में रचा इतिहास
भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभालेंगे.

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभालेंगे. ऋषि सुनक ने टोरी लीडरशिप चुनाव में पेनी मोरडॉन्ट को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है.
रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन था, जबकि समर्थन के मामले में पेनी काफी पीछे रह गईं. जिसके बाद पेनी ने अपना नाम वापस ले लिया और ऋषि सुनक के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया.
कौन हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था. ऋषि के पिता डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं. ऋषि सुनक तीन बहन-भाई हैं जिनमें वे सबसे बड़े हैं. ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था.
ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की. ऑक्सफोर्ड में ऋषि सुनक ने फिलोसॉफी और इकॉनोमिक्स को पढ़ा. इसके बाद ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड से एमबीए भी किया. इस दौरान वे यूनिवर्सिटी में स्कॉलर थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि सुनक ने Goldman sachs के साथ काम किया और बाद में हेज फंड फर्म्स में पार्टनर बन गए.
करियर के शुरुआती दिनों में जब ऋषि राजनीति में नहीं आए थे, तब उन्होंने एक अरब पाउंड की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी की स्थापना की. इस कंपनी की खासियत थी कि यह ब्रिटेन में छोटे स्तर के कारोबारों में निवेश के लिए काफी सहायक थी.
ऋषि सुनक की राजनीतिक शुरुआत
यूके के सबसे अमीर सांसदों में शामिल ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक साल 2015 में पहली बार यूके की संसद में पहुंचे थे. ऋषि सुनक ने यॉर्कशर के रिचमंड से जीत हासिल की थी. ऋषि सुनक ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले नेताओं में से एक थे, जिस वजह से राजनीति में उनका कद तेजी से बढ़ता रहा.
ऋषि सुनक ने पूर्व प्रधानमंत्री टेरिजा मे की कैबिनेट में जूनियर मिनिस्टर का पद भी संभाला है. इसके बाद साल 2019 में बोरिस सरकार में ऋषि सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाल चुके हैं.
ऋषि सुनक की ‘अमीर’ ससुराल
ऋषि सुनक ब्रिटेन के ऐसे नेता हैं, जिन्हें अमीर ससुराल होने की वजह से भी निशाने पर ले लिया जाता है. दरअसल, ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है. दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड में एमबीए कोर्स के दौरान हुई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली. ऋषि और अक्षता के दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं.
कोरोना काल में खूब मशहूर हुए ऋषि सुनक
ऋषि सुनक बोरिस सरकार में काफी लोकप्रिय मंत्री रहे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि जब भी सरकार की कोई प्रेस ब्रीफिंग होती थी तो अक्सर वे भी चेहरे के तौर पर नजर आते थे. कोरोना काल में यूके की आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के पीछे भी ऋषि सुनक की तारीफ की जाती हैं.
ऋषि की मेहनत का नतीजा था कि कोरोना काल में भी सभी वर्ग के लोग उनके कामकाज से पूरी तरह खुश थे. कोरोना काल में ही ऋषि सुनक की नीतियों की वजह से लोगों की मजदूरी नहीं घटी, जिसका फायदा भी काफी लोगों को पहुंचा और ऋषि और ज्यादा लोगों के चहेते बन गए.

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरूस ने किव के ऊर्जा सुविधाओं पर हमला किया 17 दिन पहले
Worldस्टीफन मिलर बने व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ, ट्रम्प का ‘ब्रेन’ 17 दिन पहले
Worldसशस्त्र पुरुषों ने इबोला से प्रभावित पूर्वी कॉंगो में 33 लोगों की मौत 18 दिन पहले
Worldनाइजीरिया के न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार को चुनाव में खड़े होने से रोका 18 दिन पहले
WorldCanva CEO को मिली प्रशंसा, 1,271 कर्मचारियों को छह महीने का वेतन 19 दिन पहले
Worldटैरीक रहमान सरकार के तहत बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग पर भारी दमन 19 दिन पहले
Worldकैलिफ़ोर्निया के गवर्नर ने 548 मृत्यु पंक्ति कैदियों की सज़ा कम की 19 दिन पहले
Worldयूक्रेन की बॉडीकैम फुटेज: ज़ापोरोज़िया में बमबारी के बाद की तबाही 20 दिन पहले
Worldडेमोक्रेट्स ने अमेरिकी मध्यकालीन चुनावों में दोनों कांग्रेस के सदनों पर नियंत्रण हासिल किया 20 दिन पहले
Worldकनाडा के टैरिफ युद्ध में मिडटर्म चुनाव का असर 20 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Worldट्रम्प ने मिडटर्म चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स के साथ काम करने का संकेत दिया 21 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: वोट गिनती कब शुरू होगी 21 दिन पहले
Worldट्रम्प के लिए मध्यावधि चुनाव के चार संभावित परिणाम 21 दिन पहले
Worldनॉर्वे, डेनमार्क, स्वीडन, लातविया, चेक ने 2027 चैंपियनशिप में रूस को बायकोट किया 21 दिन पहले
Worldविवेक रामास्वामी और एमी एक्टन: कर, डेटा सेंटर और गर्भपात पर मतभेद 23 दिन पहले
India Newsअमेरिका में बिजनेस जेट क्रैश, 9 लोगों की मौत; मिसाइल की तरह जमीन पर गिरा विमान 23 दिन पहले
Worldयूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया, एयर अलर्ट ऐप में झूठी चेतावनियाँ 23 दिन पहले
Worldहेली स्टिवन्स ने माइक रॉजर्स का समर्थन किया, मिशिगन सीनेट चुनाव में विवाद 23 दिन पहले
Worldआर्सेनल ने लिवरपूल पर 1-0 जीत से प्रीमियर लीग के शीर्ष पर कब्जा किया 23 दिन पहले
Worldलिंडसे क्लैंसी का मुकदमा फिर से अदालत में, अगले कदम क्या? 23 दिन पहले
Worldइज़राइल में हजारों ने रैली की, ईज़ेनकोट-आरब समझौते से नेतन्याहू हटाने की मांग 24 दिन पहले
Worldहंगरी के 70 चुनाव मॉनिटर्स ने सर्बिया में विपक्षी जीत में योगदान दिया 24 दिन पहले