देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
जबलपुर 0 बार पढ़ी गई

जबलपुर हाईकोर्ट के एक वकील ने जमानत में जज द्वारा विपरीत टिप्पणी किए जाने के बाद आत्महत्या की.. साथी वकील लाश लेकर हाईकोर्ट पहुंचे , जमकर किया हंगामा

जबलपुर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद साथी वकीलों ने हंगामा कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi30 सितंबर 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

जबलपुर में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। इस घटना के बाद साथी वकीलों ने हंगामा कर दिया। बताया जा रहा है कि वकील अनुराग साहू की हाईकोर्ट में जज संजय द्विवेदी की कोर्ट में रेप के आरोपी पुलिस अफसर संदीप अयाची की जमानत के मामले में सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट में लगे लेटर बाक्स में चिट्‌ठी किसी ने इस केस से जुड़े मामले के तथ्यों को लेकर डाली थी। अनुराग साहू ने कोर्ट से मामले की जांच की मांग की थी। इसका विरोध रेप पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे एडवोकेट मनीष ने किया था।

इससे एडवोकेट अनुराग खफा हो गए और काेर्ट में ही जज के सामने उन्होंने लेटर बाक्स में चिट्‌ठी छोड़ने के मामले की जांच नहीं होने पर सुसाइड की बात कही। इस बयान पर रेप पीड़िता के वकील मनीष ने एडवोकेट अनुराग साहू को सुसाइड करने के लिए कहा। साथ ही, लेटर बॉक्स मामले की जांच का विरोध किया। वाक्या हाईकोर्ट जज संजय द्विवेदी की मौजूदगी में कोर्ट में हुआ। लेकिन हाईकोर्ट जज संजय द्विवेदी इस बहस पर चुप रहे। इससे नाराज होकर एडवोकेट अनुराग साहू, कोर्ट से घर गए और फांसी लगा ली। इससे एडवोकेट साहू की मौत हो गई।

एडवोकेट अनुराग साहू के सुसाइड की खबर मिलने पर साथ में प्रैक्टिस करने वाले वकील हाईकोर्ट से उनके घर पहुंच गए। यहां से एडवोकेट साहू का शव लेकर वकील सीधे हाईकोर्ट पहुंचे। हंगामा करना शुरू कर दिया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
TimeNewsJabalpurJabalpurनए नवेले डुमना एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का रूफ टॉप गिरा, देखें कैसे चकनाचूर हुई अधिकारी की कार 847 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे का निधन, दिल्ली में कर रहा था पढ़ाई, शनिवार को बिगड़ी थी तबीयत 872 दिन पहलेTimeNewsPoliticalPoliticalजबलपुर पहुंचे केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने जबलपुर में उत्तर मध्य विधानसभा के प्रमुख दावेदार धीरज पटेरिया को चर्चा के लिए बुलाया 1,090 दिन पहलेjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP OfficeMadhyaPradeshjabalpur में आया लव जिहाद का मामला ,परिजन हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे SP Office 1,238 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurरिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार 1,321 दिन पहलेTimeNewsJabalpurJabalpurजबलपुर के रिसोर्ट में हुई युवती की हत्या का यह है पूरा मामला 1,441 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर-नागपुर हाइवे में दो ट्रकों में जोरदार भिड़त, कंडक्टर की जिंदा जलने से मौत 1,486 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजबलपुर के अस्‍पताल में आग से अफरातफरी, 7 मरीजों की मौत, 6 गंभीर 1,543 दिन पहले
↑