UN मीटिंग में न जाना मोदी की रणनीति:यह रूस पर अमेरिकी एजेंडे के सामने न झुकने का मैसेज, प्रतिबंध के बावजूद तेल भी खरीदा
संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर जनरल असेंबली में शिरकत करेंगे। दरअसल भारतीय प्रधानमंत्री के इसमें शामिल न होने के पीछे खास वजह है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर जनरल असेंबली में शिरकत करेंगे। दरअसल भारतीय प्रधानमंत्री के इसमें शामिल न होने के पीछे खास वजह है। यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने रूस से तेल और गैस की खरीदी पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने इस पाबंदी को मानने से न सिर्फ इनकार किया, बल्कि रूस से तेल और गैस का सौदा भी किया।
इस बार संयुक्त राष्ट्र की मीटिंग का एजेंडा रूस पर पाबंदियों में सख्ती लाना ही है। ऐसे में मीटिंग से दूर रहकर भारत ने साफ कर दिया है कि वह रूस पर पश्चिम का एजेंडा थोपे जाने के सामने नहीं झुकेगा। भारत और चीन ही ऐसे देश हैं, जो अमेरिका और यूरोप के आर्थिक प्रतिबंधों के बीच रूस से व्यापार जारी रखे हुए हैं। इससे रूसी अर्थव्यवस्था को काफी सहारा मिला है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस मीटिंग में नहीं आएंगे।
कोविड के चलते दो साल बाद पहली बार होगी UNGA की मीटिंग
कोविड-19 के दौर के बाद (दो साल बाद) तमाम राष्ट्राध्यक्षों को इस प्लेटफॉर्म पर पहली बार मिलने का मौका मिला है। हालांकि, दुनिया के तीन बड़े नेता मोदी, पुतिन और जिनपिंग यहां नहीं आएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जरूर यहां मौजूद रहेंगे। बाइडेन को पहले भाषण देना था, लेकिन वो क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन गए थे। लिहाजा, अब ब्राजील के बाद उनका भाषण 21 सितंबर, यानी बुधवार को होगा।
मोदी ने UN को 5-S फॉर्मूला दिया था, जयशंकर इस पर बात करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UN को कुछ वक्त पहले 5-S फॉर्मूला दिया था। इसके एलिमेंट थे- सम्मान (Respect), सम्वाद (Dialogue), सहयोग (Cooperation), शांति (Peace) और समृद्धि (Prosperity)। विदेश मंत्री एस जयशंकर 24 सितंबर को इस पर विस्तार से बात करेंगे। वो करीब 50 दूसरी मीटिंग्स में भी हिस्सा लेंगे। इनमें कुछ बाइलेटरल, यानी द्विपक्षीय होंगी। जयशंकर 18 सितंबर को ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। उनका भाषण 24 सितंबर को होगा। 28 सितंबर तक वो अमेरिका में रहेंगे।
बाढ़ से निपटने के लिए दुनिया से मदद मांगेंगे पाकिस्तानी PM
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जनरल असेंबली में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वे मुल्क में बाढ़ से हुई तबाही के बेस पर दुनिया से मदद मांगेंगे और क्लाइमेट चेंज का जिक्र करेंगे। शरीफ पहले भी कह चुके हैं कि अमीर मुल्कों ने क्लाइमेट चेंज को रोकने के लिए कुछ नहीं किया और गरीब देश इसकी कीमत चुका रहे हैं। वो खुद यह कह चुके हैं। अगर वे कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं, तो अगले दिन जयशंकर इसका जवाब देंगे।
जियोपॉलिटिकल टेंशन और ग्लोबल फूड शॉर्टेज पर फोकस
इस मीटिंग में जियोपॉलिटिकल टेंशन, क्लाइमेट क्राइसिस और ग्लोबल फूड शॉर्टेज पर फोकस रहेगा। जियोपॉलिटिकल टेंशन की बात करें तो सबसे ज्यादा तरजीह रूस-यूक्रेन जंग पर है। इसकी वजह से ग्लोबल फूड शॉर्टेज का खतरा सामने आया। पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से भारी तबाही आई। वो इसकी वजह क्लाइमेट चेंज बता रहा है। 150 डेलिगेट्स इन मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
UN जनरल असेंबली में 193 मेंबर्स, सबके अधिकार बराबर
UNGA, यूनाइटेड नेशंस के 6 मुख्य अंगों में से एक है। UN के सभी 193 सदस्य बराबर अधिकारों और जिम्मेदारी के साथ इसका हिस्सा हैं। UN के बजट, सिक्योरिटी काउंसिल की सदस्यता, अस्थायी सदस्यों की नियुक्ति जैसे सभी काम जनरल असेंबली के जिम्मे हैं। इसका काम इंटरनेशनल पीस और सिक्योरिटी पर चर्चा करना है। इनमें विकास, मानवाधिकार, इंटरनेशनल लॉ और देशों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विवादों का निपटारा करना शामिल है। हर साल न्यूयॉर्क में UN हेडक्वार्टर में जनरल असेंबली की मीटिंग होती है। 10 जनवरी 1946 को इसकी पहली मीटिंग हुई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
TechnologyBinance.com पर हैक, DevOps इंजीनियर के लैपटॉप से शुरू 20 मिनट पहले
LifestyleApple Contacts ऐप के 10 उपयोगी हैक और ट्रिक्स 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ 12 घंटे पहले
India Newsसंजय राऊत की किताब में विजय माल्या का बचाव, बोले- वह धोखेबाज नहीं थे; मोदी सरकार पर लगाए आरोप 12 घंटे पहले
LifestyleGuardian Lifestyle का “What links Suzi Quatro, Cream और Blink-182? The Saturday quiz” 12 घंटे पहले
India NewsMVA की जीत से बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल, रोहिणी खडसे का महायुति पर हमला, बैलेट पेपर से डरती है सरकार 12 घंटे पहले
India News2 लाख पेड़ों का हिसाब दें उद्धव ठाकरे! वैतरणा बांध परियोजना में कटे पेड़ों की भरपाई पर उठे सवाल 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshडिंडोरी में बलराम कृषि महोत्सव: 49वां कार्यक्रम और किसान कल्याण वर्ष 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshजनसंपर्क में अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई 12 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश कोगजे का अभिनंदन किया 12 घंटे पहले
India Newsदिन को जारी हुई सूची, रात को शराब पीकर कर दिया कांड…भाजयुमो के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने पहुंची भाभी 13 घंटे पहले
India Newsकर्मयोगी नितिन नबीन के मीडिया महारत्न आशीष ऊषा अग्रवाल 13 घंटे पहले
BusinessNorthumbria University के शोधकर्ता ने AI से निर्माण सुरक्षा पर चेतावनी दी 13 घंटे पहले
BusinessBinance $6.3bn चोरी की रिकवरी पर काम कर रहा है, North Korea से जुड़ा 14 घंटे पहले
Sportsइंग्लैंड ने यूएसए को 12-55 से हराकर 35-वर्षीय जीत की श्रृंखला जारी रखी 14 घंटे पहले
SportsSherrock ने Littler को हराकर £501,000 का पुरस्कार जीता 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshभौतिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रथम चरण 19 नवंबर को होगा 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि मंत्री की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की 1 दिन पहले
MadhyaPradeshएमपीपीजीसीएल की दो ताप विद्युत इकाइयों ने 100 दिन लगातार उत्पादन किया रिकॉर्ड 1 दिन पहले
LifestyleTCL का QM8L QLED टीवी 65 इंच पर $1,197.99 में उपलब्ध 1 दिन पहले
Delhiइस दिवाली को आनंदमय बनाएं’: सुप्रीम कोर्ट ने विराट कोहली और अन्य सेलिब्रिटी से बिना पटाखों के दिवाली मनाने का मैसेज देने का सुझाव दिया 1 दिन पहले
Indoreकानून की पूरी अनदेखी: हाईकोर्ट ने निरस्त कानूनी प्रावधानों के तहत आदेश पारित करने वाले इंदौर नगर निगम के अधिकारी पर लगाया 1 लाख का जुर्माना 1 दिन पहले
Delhiवक्फ बोर्ड के आवेदन पर फैसला होने तक रेस कोर्स मस्जिद को नहीं गिराया जाएगा 1 दिन पहले
Lifestyleहैलोवीन पर यूके के सबसे भयानक स्थानों का चयन 1 दिन पहले



