इंदौर में कांग्रेस के द्वारा एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस ने मधुमिलन चौराहे से बछड़े को बैलगाड़ी पर बिठाकर रैली निकाली, इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौके पर मौजूद थे
इंदौर के पेडमी गौशाला में गायो की मौत को लेकर कांग्रेस ने मैदान संभाल लिया है, कांग्रेस के नेताओ के द्वारा मधुमिलन चौराहे से बैलगाड़ी पर बछड़े को रख कर रैली निकाली गई, यह रैली रीगल चौराहे पर गांधी प्रतिमा के सामने समाप्त हुई यहां पर कांग्रेस नेताओं ने बछड़े से गांधी प्रतिमा को ज्ञापन दिलवाया इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चलाए गए इस आंदोलन में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हुए इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश की सरकार गाय के नाम पर वोट जरूर मांगती है लेकिन गाय की देखभाल करने में पूरी तरह से असफल है, कांग्रेस के इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और जीतू पटवारी सहित कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल भी शामिल थे इस दौरान सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गायों की हत्या पर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हत्या का प्रकरण दर्ज होना चाहिए
वहीं कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर सांसद शंकर लालवानी ने भी निशाना साधते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है, सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो समय समय पर राम मंदिर और राम सेतु का विरोध करती आई है शंकर लालवानी ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन को नौटंकी करार दिया
