शुजालपुर में गुरुगोविंद सिंह जी 356वीं जन्मजयंती पर विभिन्न आयोजन हुए। पंजाबी मोहल्ला स्थित श्री गुरुसिंह सभा परिसर में शबद कीर्तन,अखंड पाठ के बाद अरदास के साथ लंगर महाप्रसाद का आयोजन भी समाजजनों द्वारा किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदरसिंह परमार भी शामिल हुए। सिंध समाज के अध्यक्ष अजीत सिंह राजपाल सहित समाजजनों ने मंत्री परमार को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने भी समाजजनों को प्रकाश पर्व की बधाईयां दी।
