
सेना के हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के मामले में दुखद खबर आई है। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ 13 अन्य लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार 14 में से 13 लोगों के मौत की जानकारी आई है और स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि भी की है।
हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। बताया जाता है यह धीरे-धीरे नीचे आया और पहाड़ी पर गिर गया। यहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचते तब तक हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी। दुर्घटना एमआई 17-वी 5 हेलिकॉप्टर में दोपहर 12.15 बजे के आसपास होना बताई जा रही है। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल रावत के अलावा उनकी पत्नी मुधलिका रावत तथा परिवार के अन्य कुछ सदस्यों का होना बताया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने वायुसेना चीफ आर.सी. चौधरी को तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहा है। यह बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में मरने वालों की पहचान डीएनए रिपोर्ट से की जाएगी।
