अमेरिका के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा- नए वैरिएंट पर जरूरी जानकारी जुटाने में दो हफ्ते लगेंगे, पर बूस्टर शॉट जरूरी
अमेरिका के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एंथोनी फॉसी ने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कितना संक्रामक है, कितना गंभीर है और इसकी क्या अन्य विशेषताएं हैं, यह जानने के लिए दो हफ्ते का समय लगेगा।
अमेरिका के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एंथोनी फॉसी ने बताया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट कितना संक्रामक है, कितना गंभीर है और इसकी क्या अन्य विशेषताएं हैं, यह जानने के लिए दो हफ्ते का समय लगेगा। डॉ. फॉसी ओमिक्रॉन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपडेट करने के दौरान यह जानकारी दी।
बैठक में फॉसी ने कहा कि मौजूदा वैक्सीन से ही कोरोना के गंभीर मामलों में काफी हद तक सुरक्षा मिल सकती है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जिन लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हैं उनको अगर बूस्टर डोज लगें तो यह कोरोना के खिलाफ सबसे बेहतर सुरक्षा होगी।

जल्द से जल्द लगवाएं बूस्टर शॉट
कोविड रिस्पॉन्स टीम ने भी यही सुझाव दिया है कि सभी वैक्सीनेटेड लोगों को जल्दी से जल्दी बूस्टर शॉट लगा दिया जाए। जानकारी के मुताबिक, 6 महीने पहले फाइजर और मॉर्डना की वैक्सीन लगवाने वाले या दो महीने पहले जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन डोज लेने वाले सभी वयस्क बूस्टर डोज ले सकते हैं।
आज अमेरिका लगा सकता अफ्रीकी देशों पर ट्रैवल बैन
ओमिक्रॉन से बचाव के लिए अमेरिका ने कमर कस ली है। अमेरिका ने इस वायरस से बचाव के लिए अफ्रीकी देशों से किसी भी तरह के ट्रैवल पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है। राष्ट्रपति जो बाइडेन के एडमिनिस्ट्रेशन के सूत्रों ने बताया कि इसकी घोषणा सोमवार को कर दी जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने समय अवधि को किया कम सेकंड डोज के 6 माह बाद लग सकेंगे प्रिकॉशन डोज 1,564 दिन पहले
Health & Fitnessकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे और प्रिकॉशन डोज के बीच केअंतर को किया कम 1,567 दिन पहले
Health & Fitnessवर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य केंद्र और राज्य की टीबी उन्मूलन टीम पहुंची इंदौर 1,567 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessयोग दिवस का शुभारम्भ शंख नाद व वैदिक मंत्रो के साथ आरम्भ हुआ योग 1,585 दिन पहले
Health & Fitnessचंदन नगर थाने पर आज पुलिस व पुलिस परिवार के लिए नेत्र शिविर का आयोजन 1,712 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्र मुखवटामुक्त करण्याची तयारी: ५६ दिवसांनंतर मुंबईत १% सकारात्मकता दर; राज्य सरकारने केंद्र आणि कोविड टास्क फोर्सच्या तज्ञांकडून मत मागवले 1,714 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessमहाराष्ट्रात कोरोना अजूनही जीवघेणा: गेल्या 24 तासात येथे सर्वाधिक मृत्यू, राज्यात संसर्गामुळे 103 रुग्ण तुटले 1,728 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर कमिश्नर ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी को सतर्क रहने व बूस्टर डोज लगवाने की अपील की 1,733 दिन पहले