मछुआरे को पानी में तैरता मिला सात किलो वजनी पत्थर, रामसेतु से निकला मानकर कर रहे पूजन-अर्चन
गुजरात में वडोदरा के पास दरोली गांव हैं जहां इन दिनों सात किलो वजन का एक पत्थर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पत्थर की विशेषता यह है कि यह पानी में भी तैरता है। लोग इसे रामसेतु से निकला पत्थर मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं।
गुजरात में वडोदरा के पास दरोली गांव हैं जहां इन दिनों सात किलो वजन का एक पत्थर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पत्थर की विशेषता यह है कि यह पानी में भी तैरता है। लोग इसे रामसेतु से निकला पत्थर मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं। पूजा करने के साथ इस पत्थर को रोज परीक्षा भी देनी पड़ रही है जब लोग इसे पानी में डालकर देखते हैं।
हुआ यह कि एक मछुवारा जब नर्मदा नदी में मछली पकड़ने गया तो उसे तैरती हुई अजीब सी चीज दिखी। उसने पहले तो उसे नजरअंदाज कर दिया लेकिन काम निपटा तो उसने घर वापसी से पहले इसे देखने की बात सोची। जब पास गया तो उसने देखा यह तो पत्थर है। जब बाहर निकाला तो उसका वजन ज्यादा होने से युवक को आश्चर्य भी हुआ। वह पत्थर को गांव ले आया। लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस पत्थर की परीक्षा ली। किसी ने नदी में तो किसी ने कुएं में डाला। कुछ लोगों ने तो घर में बाल्टी में पानी भरकर भी इसकी तैराकी के गुण परखे। यह देखने में आया कि अधिकांश व्यक्ति इस पत्थर के तैरने को लेकर अपनी सारी शंका मिटा लेता तब वह हाथ जोड़कर अपने लिए कुछ मांगता। वह इसे रामसेतु से निकला पत्थर ही मान रहा है। उधर, एमएस यूनिवर्सिटी से रिटायर हुए प्रोफेसर के.सी. तिवारी का कहना है कि कुछ खास प्रकार के पत्थरों का तैरना आम बात है। कुछ कोरेल्स स्टोन, चूने के पत्थर या फिर ज्वालामुखी के मलबे से निकले पत्थर वजनी तो होते हैं लेकिन उनमें जो डेंसिटी होती है वो कम होने के चलते ही पानी में हलके रहते हैं। इस वजह से और उनमें छेद होने के चलते छेदों में हवा भरी होने की वजह से ये पत्थर पानी में तैरते हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Gujratपायलट ने मेडे कॉल भेजा: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले इंडिगो फ्लाइट में आग… 462 दिन पहले
Gujratगांधीनगर: गुजरात एटीएस ने अलकायदा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. 462 दिन पहले
Gujratगांधीनगर में PM मोदी की गरजना, बोले- “पाकिस्तान प्रॉक्सी वॉर नहीं युद्ध ही लड़ रहा, हम आतंकवाद के कांटे को निकालकर रहेंगे” 519 दिन पहले
Gujratगुजरात विस्फोट कांड : अवैध पटाखा फैक्ट्री में इंदौरी ठेकेदार उपलब्ध कराता था मजदूर… पुलिस ने बिजलपुर से उठाया 569 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ભારે વરસાદને કારણે પૂર જેવી સ્થિતિ; તમામ શાળાઓ બંધ કરવાનો આદેશ 793 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratदिल्ली मेयर AAP का, पावर बीजेपी को… दिल्ली MCD के ‘ऑपरेशन लोटस’ का क्या होगा असर? 794 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતમાં ફરી સક્રિય થયું ચોમાસું, જન્માષ્ટમી સુધી અનેક જિલ્લાઓમાં ભારે વરસાદનું એલર્ટ 794 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratમોરબીમાં ટ્રેક્ટર-ટ્રોલી નદીમાં પડી, 10 લોકોનો આબાદ બચાવ; સાતની શોધ ચાલુ છે 794 दिन पहले