
तीन साल के बच्चे को गर्म संडासी से दागने वाली महिला को खजराना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि जमानती जुर्म होने से उसे थाने से ही जमानत मिल गई। बच्चे ने मां के साथ रहने से इन्करा कर दिया और पिता के पास चला गया।
खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक बाबा मनसबनगर निवासी महिला जनवरी में पति को छोड़ कर चली गई थी। इस दौरान उसने चार युवकों से दोस्ती कर ली। तीन साल के बच्चे को भी पति के पास छोड़ गई। महिला ने उसे गर्म संडासी से दागा था। कुछ दिन पहले महिला दोबारा पति के पास पहुंची और कहा उसे बेटा चाहिए। पति बच्चे को थाने ले गया और टीआइ को घाव दिखाए। मंगलवार को महिला के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी ले ली। बुधवार को बच्चे ने पिता के साथ रहने के सहमती दी और घर चला गया।
