इंदौर शहर में आत्महत्याओं का दौर थमने का नाम नही ले रहा जहा देर रात एक नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से फ़ासी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
दरसअल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के गणेश नगर में रहने वाली नवविवाहिता नेंसी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली दरसअल नैंसी और विजय की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और 24 घंटे पहले ही खजराना के गणेश नगर में रहने आये थे वही मृतिका नैंसी का पति विजय ड्यूटी पर गया हुआ था और जब विजय ड्यूटी से अपने घर पहुचा तो दरवाजा लगा हुआ था वही मृतिका के पति विजय ने मकान मालिक की मदद से दरवाजा तोड़ कर देखा तो नैंसी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी मौके पर पहुची खजराना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवा कर जांच शुरू कर दी है वही बुधवार सुबह जांच अधिकारी ने बताया पूरे ही मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है जहाँ परिजनों के बयान होने के बाद स्थिती साफ होगी।
